फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   केवल मऊरानीपुर में चली साइकिल

केवल मऊरानीपुर में चली साइकिल

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में प्रदेश में सत्तासीन समाजवादी पार्टी को केवल मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ही जीत का स्वागत चखने को मिला। शेष चारों विधानसभाओं में सपा को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डा. चंद्रपाल सिंह यादव को मऊरानीपुर विधानसभा में 91,626 वोट प्राप्त हुए। यहां भाजपा की उमा भारती को 90,825 वोट मिले। जबकि, बसपा की अनुराधा शर्मा 50,148 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मऊरानीपुर ने कांग्रेस प्रत्याशी व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को निराश किया। उन्हें यहां 13,802 वोटरों ने ही चुना। बबीना विधानसभा सपा की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। यहां सपा को 84,426 वोट मिले। जबकि, 88,622 वोटों के साथ उमा पहले स्थान पर रहीं। बबीना से बसपा को 31,042 तथा कांग्रेस को 9,309 वोट ही प्राप्त हुए। झांसी नगर विधानसभा ने सपा की कमर ही तोड़ दी। चंद्रपाल सिंह को यहां 42,809 वोट मिले। जबकि, भाजपा को शानदार 1,30,142 वोट दिए। अनुराधा शर्मा यहां से 31,810 वोट ही हासिल कर पाईं। जबकि, प्रदीप को 26,400 वोट मिले। ललितपुर में भी साइकिल रफ्तार नहीं पकड़ पाई। सपा को यहां 84,320 मिले। जबकि, उमा भारती ललितपुर विधानसभा में संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा में सर्वाधिक 1,36,674 पाने में कामयाब हुईं। अनुराधा को 42,961 तथा प्रदीप को 21,192 वोट मिले। महरौनी में भी भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हुआ। यहां 1,29,420 वोटरों ने कमल का बटन दबाया। सपा 82,179 वोट ही हासिल कर पाई। हाथी पर 57,767 व पंजे पर 13,359 वोट ही पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed