Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनौतियों के लिए बच्चों को करें तैयार

चुनौतियों के लिए बच्चों को करें तैयार

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जेसीआई झांसी ग्रेटर जेसीज व माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा लोगों को बच्चों की कॅरिअर प्लानिंग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में टीम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को बताया कि बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतें। उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए बचपन से ही तैयार करें। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मनीष कपूर, संजीव पटवारी, दीपक अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सुरभि कपूर, रश्मि श्रीवास्तव, अलका अग्रवाल, वैशाली आदि मौजूद रहीं। आभार ममता दसानी ने जताया।
विज्ञापन



यात्रियों को पिलाया पानी
झांसी। मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइड प्रथम ग्रुप ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल पिलाया। ग्रुप द्वारा 26 जून तक यह सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्काउट, रोवर्स द्वारा जनरल कोचों में जाकर यात्रियों को पानी पिलाया गया। इस मौके पर परमानंद, मुकेश गौतम, हरीनारायण प्रजापति, मोहित, निशांत, वशीम अहमद मंसूरी, मनोज कुशवाहा, रितिक, मनोज कुशवाहा के अलावा जिला सचिव अरविंद कुशवाहा, पूर्व ग्रुप अध्यक्ष आर डी कुशवाहा व स्टेशन प्रबंधक मौजूद रहे।


प्याऊ का शुभारंभ
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई जेसीज के तत्वावधान में खोया मंडी में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्याऊ लगवाए गए हैं। शीघ्र ही विभिन्न जगहों पर वाटरकूलर स्थापित कराएं जाएंगे। इस अवसर पर साधना गेड़ा, अनुराधा गुप्ता, गीता गुप्ता, जय श्री गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, रवींद्र प्रकाश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डा. मोहम्मद जाकिर, सुधीर श्रीवास्तव, शबीना खान, सुमन अग्रवाल, रचना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। आभार लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed