{"_id":"24-46053","slug":"Jhansi-46053-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल रही मुन्नालाल सब स्टेशन की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल रही मुन्नालाल सब स्टेशन की बिजली
Jhansi
Updated Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हंसारी से मुन्नालाल पावर हाउस आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से सोमवार देर रात तक संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली न रहने से जीआईसी ग्राउंड में मतदान टीमों को भेजने की तैयारियों में भी व्यवधान पड़ा।
सोमवार की रात आठ बजे मुन्नालाल पावर हाउस के दो फीडरों को छोड़कर बाकी फीडरों पर एक घंटे की कटौती की जा रही थी। रात नौ बजे आपूर्ति को सामान्य किए जाने के दौरान हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक अवर अभियंता प्रमोद कुमार के नेतृत्व में फाल्ट तलाश रहे कर्मचारियों को सफलता नहीं मिल सकी थी। बिजली न रहने के कारण खंडेराव गेट, आंतिया तालाब, पंचकुइयां, नई बस्ती, बीकेडी, बंसल कालोनी, शारदा हिल्स कालोनी, पठौरिया, सीपी मिशन कंपाउंड, हाइडिल कालोनी, सर्किट हाउस आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।