{"_id":"24-45917","slug":"Jhansi-45917-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने दलितों को छला: उमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने दलितों को छला: उमा
Jhansi
Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भाजपा प्रत्याशी उमा भारती ने कहा कि मायावती ने बुंदेलखंड के दलितों के लिए कुछ भी नहीं किया है। आज भी यहां के लोग मजदूरी पाने के लिए दिल्ली जाते हैं। मायावती ने बुंदेलखंड के दलितों की अनदेखी कर पाप किया है। वह खुद चाणक्यपुरी के महंगे बंगले में रहती हैं और कानों में हीरे व महंगे कंगन पहनती हैं। उन्होंने सपा व कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए उनकी गलत नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी होने के बयान पर पलटवार करते कहा कि विदेशी मूल की सोनिया गांधी के रायबरेली से लड़ने पर कांग्रेसियों को क्यों परहेज नहीं है। भाजपा प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को ललितपुर व महरौनी में आयोजित बूथ सम्मेलनों व जनसंपर्क के दौरान यह बात कही।
इस दौरान लक्ष्मीनारायण, के के श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, रामरतन कुशवाहा, देवेंद्र गुरू, बृजेश रिछारिया, प्रदीप खटीक, रामनारायण पाठक, शैलेंद्र मोहन त्रिपाठी, बेबीराजा बुंदेला, रत्नेश तिवारी, सुरेश प्रकाश काेंते, अमित तिवारी, रवि अगरिया, किंजल्क हुंडैत, डा. दीपक चौबे, भगवत सिंधी, बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार जैन, अरविंद सिंघई, पवन प्रताप सिंह बुंदेला, केहर सिंह बुंदेला, रतिराम लोधी आदि उपस्थित रहे।
इधर, बबीना विधानसभा के अतपई, मियापुर, पचार, सिमथरी, मवई, परसर आदि गांवों में श्याम सुंदर सिंह, कप्तान सिंह पारीछा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, मोहन सिंह यादव, लाखन सिंह यादव, अशोक राजपूत, राजेंद्र गुप्ता, गोविंद सिंह यादव, मऊरानीपुर क्षेत्र में मानवेंद्र सिंह, प्रागीलाल अहिरवार, रामकिशोर साहू, आनंद सिंह परिहार आदि ने वोट मांगे।
विज्ञापन
बसपा ही बहा सकती है विकास की गंगा: अनुराधा
झांसी। बसपा प्रत्याशी अनुराधा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ बसपा ही विकास की गंगा बहा सकती है। बसपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दो साल में ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। केंद्र में बसपा के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती है। बसपा प्रत्याशी ने यह बात बृहस्पतिवार को ललितपुर व महरौनी के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कही।
जनसंपर्क में विधायक रमेश कुशवाहा, रामचरण गौड़से, मुकेश अहिरवार, अभिनव गौड़, मुहम्मद फयाज, सुनील चौबे, अमित कुशवाहा, सुदामा सेन, गोपाल विश्वकर्मा, लक्ष्मी देवी, निजाम, जानकी, आसिफ, रामसेवक अहिरवार, रामसेवक प्रजापति, मोहन रायकवार, बंटी जैन, अनिल, अंचल जैन, कालूराम, महेंद्र बिदुआ, रामजी, अभय दुबे, कमलेश तिवारी, रामकिशोर, अनिल मिश्रा, पार्वती, जयंती अहिरवार, रघुनाथ, अमर दास आदि शामिल रहे। इधर, मऊरानीपुर क्षेत्र के सिनौरा, पचवारा, गौड़ा, नवादा, छिरौरा, अतपेई आदि गांवों में अनिरुद्ध गौड़, साबिर खान, सुरेश बबेले, विनोद अहिरवार, हसन मंसूरी, रामजीलाल अहिरवार, सुनील मडौरी, रमेश निषाद आदि ने वोट मांगे। झांसी विधानसभा के अलग- अलग स्थानों पर आयोजित बैठकों में अक्षय गौड़, भूपेंद्र आर्य, सीताराम कुशवाहा, डा बाबूलाल तिवारी, शमसुद्दीन राइन, सुनीता साहू, मंजूलता वर्मा, उमा चौधरी, मोहम्मद रिजवान, यशवंत अंबेडकर, उत्कर्ष साहू, कुंवर राज बहादुर सिंह, संतोष कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए।
शिवसेना पूरी कर सकती है बुंदेलखंड की मांग
झांसी। शिवसेना की लक्ष्मी गेट पर आयोजित बैठक में प्रत्याशी सुनील मैसी को जिताने का आह्वान किया गया। बैठक में संतोष खटीक ने कहा कि शिवसेना ही एक ऐसी पार्टी है जो बुंदेलखंड की मांग को पूरा कर सकती है। इस मौके पर मनोज शर्मा, राहुल साहू, विकास साहू, आदित्य शर्मा, पवन नरवारे, परमानंद कुशवाहा, अनूप खटीक, चंदन खटीक, अजीत चिंडारी, मिथुन नरवारे, अंकित शर्मा, आशीष रजत, देवेंद्र रजत, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आजादी की दूसरी लड़ाई है यह चुनाव: अर्चना
झांसी। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने व स्वराज लाने के लिए आजादी की दूसरी लड़ाई है। ‘आप’ प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को ग्राम बंगरा बंगरी, चंदवारी, ढुरवई, सुजवा सेमरी, टोड़ी फतेहपुर, बड़ागांव, बराटा, पारीछा, चिरगांव, पहाड़ी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान यह बात कही। जनसंपर्क में पुत्तू सिंह, विनोद शर्मा, शिवनाथ, अर्पणा, निधि तिवारी, राजकुमारी दीक्षित, रामनिवास शुक्ला, मुरारी जैन, हरदयाल राजपूत, रवि बुंदेला, रतीराम पटेल, स्वदेश, अमृत गुप्ता, अरविंद यादव आदि शामिल रहे।