फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मतदाता मित्र बताएंगे मतदान का महत्व

मतदाता मित्र बताएंगे मतदान का महत्व

Tue, 22 Apr 2014 05:33 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 22 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को भारत निर्वाचन आयोग एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। इसके लिए जनपद में 32 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जिन पर मतदाताओं को जरूरी सुविधाएं तो मुहैया कराई ही जाएंगी। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

देश की महापंचायत के चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, इस पर भारत निर्वाचन आयोग का पूरा फोकस है। आयोग के निर्देश पर जनपद की चारों विधानसभाओं में आठ - आठ मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। यह बूथ उन स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था। इसके अलावा आवश्यक संसाधनों का भी टोटा है। मॉडल बूथों पर मतदाताओं को पेयजल, छांव आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही प्रत्येक मॉडल बूथ पर आठ मतदाता मित्र भी बनाए जाएंगे। इनमें चार शहरी व चार ग्रामीण क्षेत्र के होंगे। मतदाता मित्र गैर राजनैतिक युवाओं को बनाया जाएगा, जिन्हें मतदान से पूर्व बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इन्हें खास प्रकार की टी शर्ट व कैप उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता मित्र बूथ से संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करेंगे। प्रशासन द्वारा बूथों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed