फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   देश में परिवर्तन की लहर: उमा

देश में परिवर्तन की लहर: उमा

Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। भाजपा प्रत्याशी उमा भारती ने बृहस्पतिवार को मगरपुर, कटेरा, रानीपुर, बंगरा, उल्दन, बिजना व टहरौली में आयोजित सभाओं में कहा कि क्षेत्र में दहशत फैलाई जा रही है। लोगों को धमकियां दी जा रही है, पर वह इसकी चिंता न करें। दहशतगर्दों को चुनाव के बाद सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब वह झांसी नहीं छोड़ेंगी। देश में आज परिवर्तन की लहर है, यह लहर नरेंद्र मोदी की हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर मध्य प्रदेश सरकार की भांति यूपी सरकार से मुआवजा दिलाएंगी। बुंदेलखंड राज्य बनाकर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। गरीब का बेटा सम्मान का जीवन जीए, इसकी व्यवस्था होगी। व्यापारी का व्यापार एवं मजदूर की मजूदरी सुरक्षित होगी। गांवों में खुशहाली होगी व अराजकता समाप्त होगी। इस दौरान पूर्व उपसभापति मानवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, राघवेंद्र शर्मा, आशीष अग्निहोत्री, जयदेव पुरोहित, अशोक राजपूति, टीकाराम पटेल, रामकिशोर साहू, कप्तान सिंह पारीछा, संजय दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बसपा सरकार में घट जाता है अपराधों का ग्राफ
झांसी। बसपा प्रत्याशी अनुराधा शर्मा ने बृहस्पतिवार को डीआरएम आफिस, डीजल लोको शेड, रेलवे वर्कशाप, बाहर बड़ागांव गेट आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में हमेशा अपराधों का ग्राफ गिरा है। सांसद बनी तो यह जीत दबे कुचले, असहाय, गरीब व पीड़ितों की जीत होगी। हरेक की मदद के लिए वह व उनका परिवार 24 घंटे समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क में अक्षय गौर, सीताराम कुशवाहा, पूर्व विधायक कैलाश साहू, मदन लाल अहिरवार, रमेश चंद्र सरसैंया, भूपेंद्र आर्या, गोकुल दुबे, महेश गौतम, जयपाल अहिरवार, सिद्धार्थ अहिरवार, मनीराम वर्मा, बी के गौतम, आशीष दुबे, महेंद्र वर्मा, सुशील भार्गव, फिरोज खान, रहीश खान, शमसुद्दीन राइन, सुनीता साहू, राजेश्वरी सेन, गीता सेन, हरीबाबू रायकवार, आजाद रायकवार, हुकुम रायकवार आदि उनके साथ रहे। मसीहागंज में आयोजित सभा में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर श्रीहरी बच्छानी, कमरेश साहू, अशोक साहू, नवल साहू आदि उपस्थित रहे। वहीं, बबीना क्षेत्र में अभिनव गौड़ व मऊरानीपुर क्षेत्र में अनिरुद्ध गौड़ के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया।

मेरे पास सिर्फ जनता की ताकत: प्रदीप जैन
झांसी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने बृहस्पतिवार को नैनागढ़, ईसाई टोला, महावीरन, खाती बाबा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पास कभी भी धनबल और छल नहीं रहा है। मेरे पास सिर्फ जनता की ताकत और प्यार की दौलत रही है। हमेशा मेरा चुनाव जनता ने लड़ा है। यह चुनाव भी जनता ही लड़ रही है।
जनसंपर्क में फूलचंद्र दुबे, मुकेश अग्रवाल इम्तियाज हुसैन, फैजल हुसैन, डॉ. सुनील तिवारी, मनोज तिवारी, अमन अहिरवार, नरेश चंद्र बिलहाटिया, हरीशंकर वाजपेई, नीरज सक्सेना, पिंकी जैन, राना वाल्मीकि, फजल चौधरी, दिनेश जैन, कमल जैन, नफीसा सिद्दीकी, अनिल बट्टा, अरविंद वशिष्ठ, रसीद मंसूरी, अजय चौबे, मनीष रायकवार, अरुण रायकवार, सल्लू चौधरी, भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा, आरिफ खान, बाबू खान पठान, कलाम कुरैशी, जरीना, रसीद अंसारी, अशोक प्रजापति आदि शामिल रहे। इधर, प्रत्याशी की पत्नी स्नेहलता जैन ने बबीना विकास खंड के घिसौली, जैतपुरा, गुवावली, हीरापुर, बढ़ौरा, खाड़ी, बुढ़पुरा आदि गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। जनसंपर्क में मुन्नी देवी, सुमन, किरण, लक्ष्मीदेवी, शीला अहिरवार, अमरदीप, अरविंद राजपूत, आरिफ खान उनके साथ रहे।

सपा दे सकती है देश को बेहतर सरकार: डा चंद्रपाल सिंह
झांसी। सपा प्रत्याशी डॉ चंद्रपाल सिंह यादव को ऐवट मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर साबित कर दिया है कि सपा ही देश को एक बेहतर सरकार दे सकती है। सपा ने हमेशा अल्पसंख्यकों को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की है।
कार्यक्रम में सुदेश पटेल, चौधरी खुर्शीद कुरैशी, राजेश यादव, शकील कुरैशी, अरुण साहू, रवि साहू, देवेंद्र उदैनिया, मोहम्मद जीशान, शाहरुख शेख, इरशाद, मोहम्मद आरिफ, अखिलेश कुमार, आरिफ शेख आदि उपस्थित रहे। लहरगिर्द खोड़न व सिविल लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में सीताराम यादव, मीरा रायकवार, जितेंद्र प्रजापति, गौरव दीक्षित, हीरेंद्र यादव, नीलू यादव, जगपाल सिंह, सुनील, दीपक, हैरी परिहार, अभिनाश खटीक, प्रेम खटीक , डा सारिक आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रत्याशी ने ग्राम भोजला, बूढ़ा, भरारी फार्म में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में अस्फान सिद्दीकी, चौधरी असलम शेर, हरभजन साहू, प्रकाश यादव, राजेश यादव, प्रताप यादव, प्रकाश यादव आदि साथ रहे।


धनबल की राजनीति करने वाले मजदूरों के हितैषी नहीं: अर्चना
झांसी। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अर्चना गुप्ता ने रेलवे वर्कशाप गेट पर कर्मचारियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धनबल की राजनीति करने वाले कभी मजदूरों के हितैषी नहीं हो सकते हैं। मंदिर, मस्जिद के नाम पर राजनीति करने वालों से देश की एकता व अखंडता को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जनसंपर्क में सीमा कुशवाहा, अर्पणा, राखी वर्मा, राजीव सरीन, प्रदीप साहू, मनोज पुरवार, सुल्ताना खातून, विजय कर्ण, अभिषेक साहू, संजीव ठाकुर, शिवम साहू, शारिक सिद्दीकी, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सरनजीत कौर, मंजीत कौर, विकास गुप्ता, अशोक गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed