फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आईआईटी जेईई (मेंस) में शामिल हुए 4,164 छात्र

आईआईटी जेईई (मेंस) में शामिल हुए 4,164 छात्र

Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शहर के सात केंद्रों पर दो पाली में आयोजित आईआईटी जेईई (मेंस) की परीक्षा में 4,164 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 153 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा की नोडल इंचार्ज एवं हंसराज स्कूल की प्रधानाचार्या सुबुही रिजवी ने बताया कि हंसराज माडर्न स्कूल, आर्मी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक, केंद्रीय विद्यालय नंबर-तीन, शीयरवुड, सन इंटरनेशन व जय एकेडमी में परीक्षा का आयोजन किया गया। बीटेक में प्रवेश के लिए आयोजित प्रथम पाली (पाली 9:30 से 12:30 बजे) की परीक्षा सभी केंद्रों पर हुई। इसमें 4,000 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 121 अनुपस्थित रहे। वहीं, हंसराज स्कूल में आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए द्वितीय पाली (2:00 से 5:00 बजे) में आयोजित परीक्षा में 317 छात्रों में 32 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

इधर, महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल के मैनेजर गौरव मिश्रा ने बताया कि पहली बार झांसी में यह परीक्षा हुई है। इसके लिए हंसराज स्कूल के चेयरमैन नीरज खत्री व चेयरपर्सन अनु मिश्रा ने मानव संसाधन विकास मंत्री से मिल कर शहर में परीक्षा कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed