फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित

सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
झांसी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सोमवार को बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हुई, जिससे बैंकिंग कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। इस दौरान हड़ताली कर्मियों ने दुपहिया वाहन रैली निकाली तथा सभा कर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को कोसा। हड़ताल के पहले दिन बैंकों का सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सोमवार को बैंकों के ताले नहीं खुले। हड़ताली कर्मचारी एसबीआई सदर शाखा पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नारेबाजी करते हुए दुपहिया वाहन रैली निकाली। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली यूनियन बैंक सिविल लाइन शाखा में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। यहां यूनियन के संयोजक विजय शंकर सिंह ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण के मामले में भारतीय बैंक संघ का रुख गंभीर नहीं है। बैंक कर्मचारी यूनियनों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष अशोक महावर ने कहा कि केंद्र सरकार को बैंकों को निजी हाथों में सौंपने व कार्पोरेट घरानों को बैंक शुरू करने के लाइसेंस देने के आदेश को पलटना चाहिए। सचिव आर पी गुप्ता ने कहा कि खराब ऋणों के लिए बैंक कर्मियों को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। इस दौरान पी के शेषा, जी एस बेदी व पी के जैन ने भी सरकारी रुख की कड़ी आलोचना की। सभा की अध्यक्षता हरगोविंद सिंह परिहार ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर बी बी मेहता, सुधीर त्रिपाठी, आर के जुनेजा, रामलखन गौतम, जी एम अवस्थी, डी के चौहान, महेंद्र पाठक, हरीशंकर यादव, सुंदर राजन, वीरेंद्र कुशवाहा, मोहन गोस्वामी, संजीव गर्ग, करीम बख्श, महेश साहू, विजय कुमार, अनिल भटनागर, नरेंद्र कुमार, आदित्य शुक्ला, बी डी बबेले, आर पी प्रजापति, रामकिशन, संजय चौहान, ओ पी साहू, उमेश भटनागर, अनीस, सौरभ वर्मा, आजाद खां, राजेश खरे, बी बी लाल, सुनील श्रीवास्तव, बलराम, राजेश श्रीवास्तव, वी के गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, अशोक नरवरिया, जय सिंह सेंगर, धर्मेंद्र, प्रमोद परेता, सोमेश कुमार, नानक चंद्र शर्मा, योगेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, दिनेश, राजेंद्र कुशवाहा, अशोक दीक्षित, कैलाश गौतम, आर पी खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी बंद रहेंगे बैंक
झांसी। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहेगी। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के सचिव बी बी मेहता ने बताया कि मंगलवार को एसबीआई की मुख्य शाखा पर प्रात: 10 बजे बैंक कर्मी प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीण बैंक कर्मी भी हड़ताल पर
झांसी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने ग्वालियर रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर रजनीश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभा की, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष रमाकांत भौंडेले, सचिव एस के मेहरा, पी के श्रीवास्तव, शिखा मिसुरिया, निहाल चंद्र शिवहरे, राकेश मेहरोत्रा, राजेश श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, रतीराम, स्मृति अग्रवाल, विधि भट्ट आदि ने सरकारी नीतियों की आलोचना की।

प्राइवेट बैंक भी बंद कराए
झांसी। हड़ताली कर्मचारी रैली निकालकर एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक व जिला सहकारी बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। इस दौरान बैंक बंद कर लिए गए। हालांकि, रैली निकल जाने के बाद इन बैंकों में काम शुरू हो गया।


ग्राहकों को उठानी पड़ी परेशानी
झांसी। बैंकों की हड़ताल से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कामकाज नहीं होने की वजह से वित्तीय लेनदेन नहीं हो पाया। इसके अलावा क्लीयरिंग हाउस बंद होने की वजह से चेक समाशोधन का काम भी पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed