फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बेटी के हक में बनी सबसे बड़ी मानव श्रृंखला

बेटी के हक में बनी सबसे बड़ी मानव श्रृंखला

Sun, 26 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 26 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला की अनूठी पहल ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान का पिछले एक पखवाड़े से जारी सफर शुक्रवार को अपने अहम पड़ाव पर पहुंचा। महाभियान के अंतिम दिवस हजारों लोगों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर नगर में अब तक की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई और सामूहिक रूप से बेटी बचाने का संदेश दिया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने संकल्प पत्र भरकर बेटी के हक में शपथ ली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बनाई गई मानव श्रृंखला की शुरुआत किले की तलहटी में स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से नारी गौरव की प्रतीक वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई। यहां वक्ताओं ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसा पाप और उनके साथ भेदभाव करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि वह भी किसी औरत की वजह से ही इस दुनिया में आए हैं। दुनिया का अस्तित्व बेटी पर ही टिका है। बेटियां आज समाज के हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहीं हैं। उनकी उपेक्षा करने वाले अज्ञानी हैं। लोगों में बेटियों के प्रति जागरूकता पैदा करने में इस तरह के अभियानों की महती भूमिका है। तदुपरांत, बेटी बचाने का संदेश लेकर एक दूसरे के हाथ थाम कर कारवां आगे बढ़ा। मार्ग में एसपीआई इंटर कालेज के सामने स्थित वीरांगना झलकारी बाई तथा जीवनशाह तिराहे पर वीरांगना अहिल्याबाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां से आगे बढ़ती हुई मानव श्रृंखला इलाइट चौराहे पर पहुंची। जबकि, इसका दूसरा छोर पार्क के पास ही रहा।
विज्ञापन

चौराहे के चारों ओर मानव श्रृंखला का घेरा बनाकर कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने तथा समाज में व्याप्त बेटा - बेटी के भेद को दूर करने का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘बेटियों से यह आस, बेटियां ही करेंगी देश का विकास’, ‘बेटी को बचाना है, जिंदगी को सजाना है’ जैसे आदि प्रेरणास्पद संदेश दिए। मानव श्रृंखला में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र - छात्राओं के साथ - साथ बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक, शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इसके अलावा धर्मगुुरु भी इस अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों ने ली बेटी के हक में शपथ
झांसी। कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने तथा समाज में व्याप्त बेटा - बेटी के भेद को दूर करने के उद्देश्य से अमर उजाला द्वारा 10 जनवरी को दुनिया का सबसे बड़ा शपथ अभियान ‘बेटी ही बचाएगी’ शुरू किया गया था। पंद्रह दिनों तक चले इस अभियान के दौरान बेटी के हक में समाज के विभिन्न तबकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान जनपद भर में हजारों लोगों ने संकल्प पत्र भरकर बेटी के हक में शपथ ली। शुक्रवार को मानव श्रृंखला के दौरान भी रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास तथा इलाइट चौराहे पर लोगों में शपथ लेने की होड़ सी लगी रही।

बेटियों ने किया नुक्कड़ नाटक
झांसी। इलाइट चौराहे पर मानव श्रृंखला के दौरान ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बेटी पर आधारित नुक्कड़ नाटक का शानदार मंचन किया, जिसके माध्यम से उन्होंने बेटा - बेटी के अंतर को दूर करने का संदेश देते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने की बात कही। शिक्षिका अर्पणा श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्रा अमृता सिंह, वेदिका सिंह, राखी यादव व नीलम सिंह ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

वाहन सवार भी बने सहभागी
झांसी। बेटी बचाने के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला के मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवार भी सहभागी बने। उन्होंने अपने वाहनों पर रह कर ही अभियान का समर्थन किया। ज्यादातर वाहन चालकों ने तसल्ली से खड़े रह कर मानव श्रृंखला में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया।


बच्चों में दिखा खासा उत्साह
झांसी। बेटी ही बचाएगी अभियान के प्रति बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मानव श्रृंखला में नगर के महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल , ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल व माडर्न पब्लिक स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों समेत एसपीआई इंटर कालेज, वीरांगना राजकीय महिला महाविद्यालय, स्काउट- गाइड एनसीसी कैडेट आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed