फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शिवपुरी होते हुए दिल्ली की ओर भागे कार सवार हत्यारे!

शिवपुरी होते हुए दिल्ली की ओर भागे कार सवार हत्यारे!

Wed, 22 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 22 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नगर के कानपुर हाईवे पिछोर लिंक रोड पर बीते रविवार की शाम चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने वालों की तलाश में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे मारे हैं। पुलिस को हमलावरों के ठिकाने के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। उन्हें दबोचने के लिए पुलिस टीमें यहां से रवाना कर दी गईं हैं। हत्याकांड में प्रयुक्त लाल रंग की कार के रक्सा टोल प्लाजा से होकर गुजरने की जानकारी मिलने पर की गई जांच में पुलिस ने उस कार में अंकित नंबर को फर्जी पाया है। माना जा रहा है कि कार सवार हत्यारे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शिवपुरी होते हुए दिल्ली की ओर भाग निकले हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी की शाम करीब चार बजे लाल रंग के वाहन में सवार हमलावरों ने कार सवार टीकमगढ़ (मप्र) की सरकारी गल्ला सोसाइटी के सचिव ब्रजेश कुमार तिवारी, उनकी पत्नी सिंदूर सागर पंचायत की सरपंच बबली, छोटे पुत्र सुनीत व भतीजे मयंक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। सभी लोग पिछोर निवासी रिश्तेदार के घर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

इस जघन्य कांड को लेकर गंभीर राज्य सरकार ने जहां जांच की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी है, वहीं स्थानीय पुलिस की अलग- अलग टीमें हत्यारों की जोर- शोर से तलाश में जुटी है। एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ क्राइम, सिटी सदर, सीओ टहरौली, स्पेशल आपरेशनल टीम, एसटीएफ के अलावा तमाम थानों की गठित टीमों ने यूपी और एमपी में कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने हमलावरों के परिचितों और रिश्तेदारों से गहन पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस एक्सपर्ट की टीम ने सर्विलांस के जरिए लगातार हत्यारोपियों की टोह ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस के हाथ लगे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से आए हमलावरों ने ओवर टेक कर मृतकों की कार को रोका और चारों की हत्या करने के बाद कार को बैक कर मेडिकल चौराहा पर आए। इसके बाद हमलावर ग्वालियर बाईपास होते हुए रक्सा टोल प्लाजा से शिवपुरी मार्ग होते हुए ग्वालियर पहुंचे, जहां से वह दिल्ली की ओर भाग निकले। सूत्र बताते हैं कि इसका खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब पुलिस अधिकारियों ने रक्सा टाल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को खंगाला। पुलिस को रविवार की शाम करीब 4.10 व 4.22 बजे वहां से लाल रंग की दो कारों के गुजरने के फुटेज मिले। एक कार झांसी की ओर निकली, जबकि दूसरी शिवपुरी की ओर गई थी। इस पर लिखा नंबर पड़ताल में दोपहिया वाहन का मिला। इसके बाद जब सर्विलांस टीम की मदद ली गई तो पता चला कि हमलावर उसी कार में सवार होकर भागे हैं। पुलिस को पता चला है कि चौहरा हत्याकांड का नामजद आरोपी सत्यव्रत अड़जरिया के मोबाइल की लोकेशन भी इस समय टोल प्लाजा के आसपास की मिली है। फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस मान रही है कि हत्या में शामिल लोग शिवपुरी होते हुए दिल्ली की ओर भागे हैं। हालांकि, एसपी देहात दिनेश सिंह ने बताया कि रक्सा टोल प्लाजा से फर्जी नंबर की लाल कार जरूर गुजरी थी, लेकिन अभी यह कहना सही नहीं होगा कि हमलावर उसी से भागे हैं।



‘पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में तत्परता से जुटीं हैं। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- श्रीपर्णा गांगुली, एसएसपी‘
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed