{"_id":"24-39733","slug":"Jhansi-39733-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में डायबिटीज की जांच बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में डायबिटीज की जांच बंद
Jhansi
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों में पिछले एक माह से ग्लूकोमीटर की स्ट्रिप समाप्त होने से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आम लोगों की डायबिटिज जांच योजना ठप है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्ट्रिप समाप्त होने के पंद्रह दिन पूर्व ही केन्द्र सरकार को मांग पत्र भेजा था, लेकिन अब तक न तो इस संबंध में किसी तरह की गाइड लाइन आयी और न ही बजट ही जारी किया गया है।
मार्च 2013 में नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कार्डियो वस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक योजना के तहत जिले की 356 एएनएम एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अस्पतालों को ग्लूकोमीटर उपलब्ध कराए गए थे। ग्लूकोमीटर के साथ ही करीब 26 हजार जांच स्ट्रिप भी दी गई थी। योजना के तहत अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले 30 साल से ज्यादा उम्र के प्रत्येक व्यक्ति की डायबिटिज की जांच शुरू की गई। सितंबर माह के अंत में सभी जांच स्ट्रिप समाप्त हो गई। इस कारण विगत एक माह से अस्पतालों में मरीजों की जांच का कार्य बंद कर दिया गया। अभी सिर्फ जिला अस्पताल में चिकित्सीय सलाह पर ही मरीजों की शुगर जांच होती है।
कार्यक्रम के नोडल प्रभारी डा. आर आर सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार से निर्देश व स्ट्रिप मिलने के बाद ही योजना शुरू की जाएगी।