{"_id":"24-37427","slug":"Jhansi-37427-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंफर जोड़ रहा संविदा कर्मी झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंफर जोड़ रहा संविदा कर्मी झुलसा
Jhansi
Updated Fri, 30 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। सब स्टेशन से शट डाउन (बिजली बंद) लेने के बाद भी तारों में करंट दौड़ने से एक संविदा कर्मी उसकी चपेट में आ गया। उसे झुलसी हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े दीनदयाल नगर में मंगलवार की रात 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बृहस्पतिवार सुबह नया ट्रांसफार्मर मिलने पर शट डाउन लेकर उसे बदलने का काम किया जा रहा था। ट्रांसफार्मर लगने के बाद संविदा कर्मी गुड्डन जंफर के तार जोड़ रहा था। तभी 11 केवी की लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। इससे उसके पैर व हाथ झुलस गए। हादसे को देख मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी घबरा गए। इसके बाद आनन फानन में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अभियंता (द्वितीय) पंकज अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में किसी उपभोक्ता के यहां चल रहे जनरेटर का करंट बैक होने से यह स्थिति बन सकती है। खासकर मोबाइल टावर पर चलने वाले जनरेटर से ऐसा हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन