{"_id":"24-35404","slug":"Jhansi-35404-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"थापक बाग रेलवे क्रासिंग के पास मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थापक बाग रेलवे क्रासिंग के पास मिला शव
Jhansi
Updated Mon, 08 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत थापक बाग रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की दोपहर एक व्यक्ति की रेलवे इंजन की सीढ़ी से कथित रूप से लगी चोट से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती निवासी बाबूलाल अहिरवार (58) पुत्र किशोर लाल दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी काम से घर से निकले थे। शाम चार बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी क्रम में उनका शव रेलवे क्रासिंग के पास लाइन के किनारे पड़ा मिला। उनके माथे पर चोट के निशान थे। मृतक के पुत्र चंदन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि सिर में इंजन की सीढ़ी लगने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन