फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पीड़िता से पुरुष थानेदार नहीं करेंगे पूछताछ

पीड़िता से पुरुष थानेदार नहीं करेंगे पूछताछ

Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। ‘अब लखनऊ में बैठे अधिकारी सीधे थानेदार से पूछताछ कर सकते हैं। इसलिए पूरी तरह से अपने को अपटेड रखें। शासन की नई गाइड लाइन के तहत छेड़छाड़ व बलात्कार पीड़िता से कोई भी पुरुष थानेदार पूछताछ नहीं करेगा। केवल महिला पुलिस कर्मी ही पूछताछ करेगी। जिन गांवों में रंजिश के चलते विवाद होते हैं, वहां ग्राम सुरक्षा समिति गठित करें। हॉट क्राइम स्पॉट के लिए कार्ययोजना बनाएं। एक मई से वह भ्रमणशील रहेंगे। गड़बड़ी मिलने पर निलंबन के साथ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को अपराह्न तकरीबन तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक एसएसपी डॉ. के एजिलरसन वायरलेस के जरिए अपने मातहतों को शासन की नीतियों से लेकर विभागीय कार्ययोजना की घुट्टियां पिलाते रहे।
विज्ञापन

एसएसपी डा. के. एजिलरसन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने देहात के थानेदारों, सीओ, एसपी सिटी व एसपी देहात की लोकेशन पूछी। इसके बाद उन्होंने वायरलेस के जरिए बताया कि महिलाओं से संबंधित मामलों को लेकर शासन काफी गंभीर और सख्त हो गया है। कभी भी लखनऊ में बैठे अधिकारी किसी मामले में सीधे थानेदार से फोन पर कार्रवाई की जानकारी ले सकते हैं। नए महिला उत्पीड़न एक्ट का सभी थानेदार अध्ययन कर लें।
विज्ञापन

कार्यशैली सुधारने की नसीहत देते हुए कहा कि अब सिपाही बीट रजिस्टर के साथ बीट डायरी भी बनाएंगे। जिसमें लिखेंगे कि वे कहां गए, किससे बात हुई और संबंधित का फोन नंबर भी दर्ज करेंगे। डायरी पर हलका प्रभारी हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वे तहसील दिवस के बाद किसी भी थाने का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट क्राइम स्पॉट के लिए थानेदारों को रणनीति बनाने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में प्रेमनगर, मऊरानीपुर, चिरगांव, लूट में बबीना, मोंठ, मऊरानीपुर व नवाबाद, चेन स्नेचिंग में नवाबाद व सीपरी बाजार, नकबजनी में नवाबाद, प्रेमनगर, मऊरानीपुर व मोंठ और वाहन चोरी में कोतवाली, नवाबाद व सीपरी बाजार में कुछ हॉट स्पॉट हैं। जहां पुलिस की कड़ी ड्यूटी लगाई जाए। एसएसपी ने कहा विवेचनाओं को लेकर एक-दो दिन में रिव्यू मीटिंग होगी। इसलिए कार्यशैली में सुधार कर लें। अब लाइन हाजिर करना व निलंबन ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जिससे पूरा सर्विस रिकार्ड प्रभावित हो सकता है। सीओ अपने ही नहीं बल्कि दूसरे थानों की भी चेकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed