फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हत्या कर शव कुआं में फेंका

हत्या कर शव कुआं में फेंका

Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
झांसी। अज्ञात हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर शव को सदर बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत पब्लिक पार्क के निकट बने कुएं में फेंक दिया। उसके अंदरूनी अंगों को भी जलाया गया, जिससे हत्या अवैध संबंधों की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नागरिक सदर बाजार क्षेत्र में बने पब्लिक पार्क (सैन्य क्षेत्र) में घूम रहे थे। इस दौरान कुछ लोग वहां बने पुराने सूखा कुआं के पास पहुंचे। एक व्यक्ति ने कुआं में झांका तो उसमें एक युवक की लाश पड़ी थी। यह जानकारी जल्द ही लोगों में फैल गई। सूचना पर सेना के अधिकारी व सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में लाश को कुएं से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन

लगभग तीस वर्षीय युवक गर्म काली बनियान, मटमैले रंग का पैंट पहने हुए था। उसके अंदरूनी अंग जले हुए थे। साथ ही मृतक के शरीर पर चोट व गले पर रस्सी के निशान थे। इससे जाहिर हो रहा था कि मारपीट करने के बाद उसका गला घोंटा गया। हत्या व जलाने के बाद शव को कुएं में फेंका गया। सदर बाजार थानाध्यक्ष संजय खरबार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल
झांसी। अलग- अलग स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गए।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा निवासी गब्बर (30) बीती शाम अपनी बाइक से सीपरी बाजार से घर जा रहा था। तभी वाधवा पेट्रोल पंप के सामने पीछे से तेज गति से आ रही मोटर साइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इसी तरह शिवपुरी क्षेत्र के बमौर निवासी रघुवर (45) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed