{"_id":"24-30995","slug":"Jhansi-30995-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर के आपरेटिंग सिस्टम की रखें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर के आपरेटिंग सिस्टम की रखें जानकारी
Jhansi
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल द्वारा आयोजित व्याख्यान में इंजीनियरिंग के छात्रों को मार्केटिंग ओरियेंटेड कोर्स (बाजार केंद्रित पाठ्यक्रम) की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि वर्तमान दौर इंटरनेट का है। इसे देखते हुए वह कंप्यूटर और इसके आपरेटिंग सिस्टम के संबंध में नियमित तौर पर अपने ज्ञान को बढ़ाएं।
परिसर के गांधी सभागार के बेसमेंट हॉल में बुधवार को आयोजित व्याख्यान में टेक्सपा इंफोसिस के प्रतिनिधियों ने बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन कंट्रोल ब्रांच के छात्र - छात्राओं को बाजार केंद्रित पाठ्यक्रमों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सेवा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा इंटरनेट पर आधारित हो जाएगा। वर्तमान में बनने वाले अधिकतर नेट साफ्टवेयर एचटीएमएल द्वारा तैयार किए जाते हैं, जबकि नेट के लिए कई और दूसरे साफ्टवेयर भी बाजार में स्पर्धा के लिए तैयार हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के आपरेटिंग सिस्टम की ओर ज्यादा ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर डा. यशोधरा शर्मा, बृजेंद्र शुक्ला, विजय वर्मा, ललित गुप्ता, सादिक खान आदि उपस्थित रहे।