फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महल से लेकर तालाब तक अवैध कब्जे

महल से लेकर तालाब तक अवैध कब्जे

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। वर्षों से भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों की सूची में वार्ड नंबर ग्यारह में बने महल व अन्य स्थल भी जुड़ गए। मंडलायुक्त सत्यजीत ठाकुर ने वार्ड नंबर 11 नईबस्ती के भ्रमण के दौरान रघुनाथ राव महल, हाथी खाना, ऐतिहासिक बावड़ी, हाथी चौपड़ा से लेकर मंदिरों की जमीन पर अवैध कब्जे पाए। उन्होंने हाथी खाना की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई पांच मंजिला बिल्डिंग की जांच, नालियों व नालों की सफाई कराने तथा पठला स्थित नागेश्वर मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को मंडलायुक्त ने सुजान समूह के सदस्यों के साथ पैदल घूमकर वार्ड का निरीक्षण किया। खजूर बाग बाबा हनुमान मंदिर के पास बड़ा कुआं में गंदगी डाल उस पर कब्जा करने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तालाब के ऊपर जाल व टिनशेड डालने व बड़ा नाला की सफाई के निर्देश दिए। फूलचंद के मकान से हेमचंद्र भगौरिया के मकान के आगे तक एक साल पहले बनाई गई सीसी सड़क व नाली उखड़ने की शिकायत पर जांच कराने को कहा। उन्होंने पुरातत्व विभाग की धरोहर रघुनाथ राव महल के अंदर जाकर अवैध कब्जों को देखा। महल में बनी बावड़ी को तोड़कर उस पर मकान बने पाए गए। उन्होंने महल परिसर में शौच पर रोक, कब्जों पर रोक लगाने, सफाई कराने, पठला के हनुमान मंदिर के पास बन रहे शौचालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने एवं प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के पास पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। मुहल्ले वालों ने प्राचीन हाथी चौपड़ा की जमीन पर भी मकान बनाने की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने लाल स्कूल के पीछे सार्वजनिक शौचालय के पास सड़क पर बनाए गए मकान को हटाने, आठ साल से बंद पड़े सामुदायिक केंद्र को शुरू कराने, चांद गेट बाहर वाल्मीकि कालोनी के कुआं को ठीक कराने व चांद गेट के आसपास सफाई कराने को कहा। हाथी खाना के भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि वहां अवैध कब्जा कर पांच मंजिला भवन बना लिए गए हैं। इस पर उन्होंने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ नगर निगम के मुख्य अभियंता इंजी. आर के वर्मा, अधिशासी अभियंता इंजी. सतीश चंद्रा, संपत्ति अधिकारी डा. पुष्पराज गौतम, प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा पंकज श्रीवास्तव, जेडीए के अवर अभियंता नरेंद्र थापक, मेवालाल, व्यापारी नेता रामप्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र करोसिया, रामप्रकाश मिश्रा, संतराम पेंटर, रामेश्वर मिश्रा, बाबा रामदास, निरंकार नाथ पांडेय, मोहन नेपाली आदि मौजूद रहे।

बंद मिला कन्या प्राथमिक विद्यालय
झांसी। भ्रमण के दौरान कन्या प्राथमिक पाठशाला यूनिट स्कूल 10.30 बजे बंद पाया गया। मुहल्ले वालों ने स्कूल के अक्सर बंद रहने की शिकायत की। इस पर अध्यापकों को बुलवाया गया। लेकिन, संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।


कच्ची दारू के देवता!
झांसी। महिला शौचालय एवं सामुदायिक केंद्र के सामने सड़क पर पत्थर रखकर छोटी सी अलमारी बनी थी। उस पर दीपक रखे थे। मंडलायुक्त के पूछने पर मुहल्ले वालों ने बताया कि दीपक इसलिए जलता है कि लोग समझें कि यहां देवता का स्थान है, लेकिन अंदर कच्ची शराब का स्टाक रहता है। इसे बेचने वाला आठ रुपये प्रति पाउच कमाता है। दिन भर में पांच सौ पाउच से अधिक की बिक्री होती है। दारू पीने वाले टुन्न होकर वहीं पर लुढ़क जाते हैं। गाली- गलौज भी करते हैं, जिससे वातावरण खराब होता है। मंडलायुक्त ने अलमारी को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed