{"_id":"24-28401","slug":"Jhansi-28401-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव से झुलसे बालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव से झुलसे बालक की मौत
Jhansi
Updated Sun, 30 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। परिजनों के साथ तापते समय अलाव के ऊपर गिरने से गंभीर रूप से झुलसे बालक की उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई।
बबीना थानांतर्गत गांव बुढ़पुरा निवासी शिवचरन के घर के बाहर अलाव जल रहा था। जिस पर परिवार और आसपास के लोग ताप रहे थे। अचानक पास में बैठा सात वर्षीय अर्जुन संतुलन बिगड़ने पर अलाव पर गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जहर खाकर जान दी
झांसी। विवाद में एक युवक ने गुरुवार को सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी।
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी शिवशंकर का 23 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार किसी से विवाद होने की वजह से दो-तीन दिन से परेशान चल था। गुरुवार की सायं उसने घर के अंदर सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।
टक्कर से घायल किशोर की मौत
झांसी। महोबा के कबरई थानांतर्गत पच पहाड़ मोड़ पर 17 दिसंबर को तबेरा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल किशोर की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव हारी खोड़ा निवासी रामस्वरूप का पुत्र नेत्रपाल (14) 17 दिसंबर की सायं खाना लेकर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में तबेरा की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीप की टक्कर से घायल बालक की मौत
झांसी। जालौन के कोंच थानांतर्गत पचीपुरा रोड पर 21 दिसंबर को जीप की टक्कर से घायल बाइक सवार बालक की शुक्रवार रात मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोंच के जयप्रकाश नगर निवासी अतर सिंह के साथ दस वर्षीय पुत्र संदीप जा रहा था। रास्ते में जीप की टक्कर से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।