{"_id":"24-28255","slug":"Jhansi-28255-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी से मरे रोगी का भी कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी से मरे रोगी का भी कराया पोस्टमार्टम
Jhansi
Updated Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनाब, यह मेडिकल कालेज है। यहां मरे हुए व्यक्ति को भरा पूरा परिवार होने के बाद भी अनाथ बना दिया जाता है। यही नहीं, टीबी से मरने वाले रोगी का पोस्टमार्टम करवा दिया जाता है। ऐसा स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से होता है, जिसका खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना होता है।
लहचूरा निवासी भगवानदास का पुत्र मूलचंद्र (50) काफी समय से टीबी का रोगी था। करीब दस दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सोमवार सुबह परिजन रुपये लेने के लिए घर चले गए। शाम को जब तक वह मेडिकल कालेज पहुंचे तो पता चला कि मूलचंद्र की मौत हो चुकी है। जब परिजन पोस्टमार्टम पहुंचे तो पता चला कि मूलचंद्र नाम के किसी भी व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं आया। काफी तलाशने के बाद पता चला कि अज्ञात में आई लाश मूलचंद्र की है। उन्होंने विवि चौकी पर बीमारी से मरे व्यक्ति का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते परिजन डाक्टरों की लापरवाही को कोसते रहे।
विज्ञापन
