Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया टैक्स बढ़ाने का फंडा

मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया टैक्स बढ़ाने का फंडा

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर (प्रभाग) गिरीश पांडे ने कहा कि जिस तरह दुधारू पशु भी बिना प्रेम के हमें दूध नहीं देता है, उसी तरह टैक्स भी कभी दबाव में नहीं लिया जा सकता। आयकर अफसरों को चाहिए कि वह अपने बड़े आयकर दाताओं से अच्छे तरीके से पेश आएं। टैक्स उगाही की दर स्वत: बढ़ जाएगी। झांसी में अगले वर्ष आयकर सेवा केन्द्र खोले जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इससे आयकर दाताओं को एक ही खिड़की पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वह मंगलवार को सर्किट हाउस में अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में रिश्वत लेने वाले और रिश्वत देने वाले दोनों ही फायदे में हैं। इससे देश चौपट हो रहा है। बेहतर होगा कि हम देश हित की चिंता करें। संवेदनशीलता से हमें समाज में परिवर्तन लाना होगा। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि जहां भी वह पदस्थ रहे वहां लक्ष्य से कभी कम टैक्स नहीं मिला। उन्होंने बड़े आयकर दाताओं को बुलाकर प्यार से बात की, वह एडवांस टैक्स देने को तैयार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झांसी में आयकर विभाग का कार्यालय अगले वर्ष अप्रैल में निर्माणाधीन बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। नए कार्यालय में आयकर सेवा केंद्र खोला जाएगा, जहां आयकर दाताओं को एक ही खिड़की पर सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्हें रिटर्न जमा करने से लेकर अन्य सभी जानकारियों या समस्याओं के लिए इधर उधर नहीं भटकना होगा। चीफ कमिश्नर से लेकर सभी अधीनस्थ अफसर इंटरनेट की मदद से सेवा केन्द्र के कार्य की प्रगति पर नजर रख सकेंगे। झांसी- ललितपुर क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां ठेकेदारों की संख्या अधिक है, इस कारण रिफंड क्लेम अधिक देना पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार लक्ष्य से अधिक टैक्स मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed