फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सेना के हथियारों को देख मुंह से निकला- बहुत खूब!

सेना के हथियारों को देख मुंह से निकला- बहुत खूब!

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। इंसास लाइट मशीनगन, इंसास राइफल, राकेट लांचर, जेडयू टूबी गन, बोफोर्स, 77 बी जीरो...। सेना के इन हथियारों को देखकर युवाओं के मुंह से बरबस निकल उठा, बहुत खूब! मौका था झांसी महोत्सव के अंतर्गत क्राफ्ट मेला में सेना द्वारा लगाई गई हथियारों की प्रदर्शनी का।
युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगाई गई इस प्रदर्शनी को देखने भीड़ उमड़ी। बोफोर्स की तोप युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। सेना के जवानों ने तोप समेत अन्य हथियारों के बारे में विस्तार से युवाओं को समझाया। मारक क्षमता के साथ हथियारों का वजन भी बताया गया। इस दौरान युवाओं ने सेना के इन हथियारों की जानकारी अपनी डायरी में भी नोट की।
विज्ञापन


इंसास लाइट मशीनगन
महज आठ किलो वजन वाली इंसास लाइट मशीनगन की मारक क्षमता एक किलोमीटर है। एक बार लोड करने पर इससे तीस राउंड फायर किए जा सकते हैं।

इंसास राइफल
तीन सौ मीटर की मारक क्षमता वाली यह गन कमाल की है। मात्र तीन किलो भार वाली यह राइफल तीन सौ मीटर दूर दुश्मन को खत्म कर सकती है।

राकेट लांचर
चौदह किलो वजन वाला राकेट लांचर एक मिनट में छह राउंड दागने के साथ ही डेढ़ किलोमीटर की क्षमता रखता है। सेना के जवानों के अनुसार विशेष परिस्थितियों में ही इसका प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोफोर्स तोप
दुश्मन का नामोनिशान दूर- दूर तक मिटा देने वाली बोफोर्स की मारक क्षमता 31 किलोमीटर है। यह तोप कंप्यूटराइज्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed