फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बिजली चोरी करना पड़ा भारी, एक लाख जुर्माना

बिजली चोरी करना पड़ा भारी, एक लाख जुर्माना

Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बिजली की चोरी करना उपभोक्ताओं को भारी पड़ गया। विजिलेंस टीम की जांच में दो अलग- अलग स्थानों पर बिजली चोरी पकड़े जाने पर एक लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।
शनिवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने गढ़िया फाटक के पास जमुना क्लीनिक में जांच की। इस दौरान टीम ने पाया कि मीटर में धीमा करने वाला उपकरण लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर उपभोक्ता अशोक कुमार से 20 हजार रुपये वसूल किए गए। इसी तरह सुम्मेर नगर में जांच टीम ने जार्ज हैंडिंग के यहां वेल्डिंग प्लांट में डायरेक्ट तार डालकर बिजली का उपयोग पकड़ लिया। उपभोक्ता से 90 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, अलग- अलग स्थानों पर साढ़े चार लाख रुपये के बकायेदार 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। टीम में अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल, सहायक अभियंता नरेंद्र प्रकाश, जी पी श्रीवास्तव, एसडीओ सचिन दुबे, पी एम कुशवाहा, एम पी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कटिया डालने पर मुकदमा
झांसी। कटिया डालकर बिजली का उपयोग करने पर थाना रक्सा में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता महेंद्र सिंह यादव ने रक्सा थाना में दी तहरीर में ग्राम राजापुर निवासी मोदी कुशवाहा, छदामी परिहार, रामकिशोर और बादाम कुशवाहा के खिलाफ सिंगल फेज की विद्युत लाइन से पानी की मोटर चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed