{"_id":"24-27002","slug":"Jhansi-27002-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते छह जुआरी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते छह जुआरी पकड़े
Jhansi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात को मोहल्ला चतुरियाना में जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से सात सौ रुपये और तलाशी में एक हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार जुआरियों में घास मंडी निवासी रोहित, नरेश, विनोद, पवन, वीरेंद्र और मोहल्ला चतुरयाना निवासी पवन शामिल हैं।
मारपीट में घायल
झांसी। घर के बाहर बैठे युवक को शनिवार सायं कुछ लोगों ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट पुलिस ने रविवार को दर्ज कर ली है।
मोहल्ला चतुरियाना निवासी रवि कुमार का आरोप है कि वह शाम करीब सात बजे अपने घर के बाहर बैठा था। तभी मोहल्ले के शेखर, मन्नू व बेट ने आकर गाली- गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
तीन बच्चों को लेकर महिला प्रेमी संग फुर्र
झांसी। एक विवाहिता अपने तीन बच्चों को लेकर पति के दोस्त के साथ फुर्र हो गई। इस मामले की रिपोर्ट रविवार को कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
मैरी तिराहा बड़ा गांव गेट निवासी लखन अहिरवार के पुत्र कमला अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कर कहा है कि उसका दोस्त टीकमगढ़ के पथरिया सिमराहा निवासी मुकेश उसके घर के पास किराए के मकान में रह रहा था। दोस्ती की वजह से उसका घर पर आना जाना था। इस बीच उसकी पत्नी से उसके प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि एक नवंबर को वह उसकी पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र को उड़ा ले गया।