{"_id":"24-26992","slug":"Jhansi-26992-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा लोक अदालत: वादियों की उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा लोक अदालत: वादियों की उमड़ी भीड़
Jhansi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 904 वादों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश /विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हर्ष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदुपरांत, अदालती कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें अपर जिला जज न्यायालय कक्ष संख्या एक अनिल कुमार पुंडीर ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम से संबंधित प्रकीर्ण वाद निस्तारित कर पीड़ित पक्ष को 27,000 रुपये व अपर जिला जज न्यायालय कक्ष संख्या पांच विनोद कुमार सिंह ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को 3,60,000 रुपये प्रति कर के रूप में दिलाए। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय विवेक संगल ने दो भरण पोषण संबंधी व दो वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी ने 566 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 36,670 रुपये अर्थ दंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज प्रवर वर्ग वसंत कुमार जाटव ने चार सिविल वाद व 10 भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम निस्तारित किए। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या सात स्वप्ना सिंह ने 42 लघु वादों का निस्तारण कर 5,350 रुपये अर्थदंड वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्षा संख्या नौ विनय आर्या ने 66 लघु वादों का निस्तारण कर 600 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए व एक प्रकरण धारा 138 एनआई एक्ट संबंधी निस्तारित किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 10 मोहम्मद आजाद द्वारा 28 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 2800 रुपये अर्थदंड वसूल किया। अपर सिविल जज अवर वर्ग कक्ष संख्या 11 रवि यादव द्वारा 93 लघु वादों का निस्तारण कर 8,370 रुपये अर्थ दंड के रूप में वसूल किए। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम खालिद इकबाल ने सात लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3,375 रुपये अर्थ दंड के रूप में वसूल किए। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एस बी चौरसिया द्वारा छह लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 2100 रुपये अर्थ दंड के रूप में वसूल किए। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 87 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।
इसके अलावा किशोर अपचारियों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत /बाल संवाद के माध्यम से किशोर न्याय बोर्ड झांसी के प्रधान मजिस्ट्रेट विनय आर्या द्वारा किशोर अपचारियों से संबंधित सात प्रकरण निस्तारित किए गए। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी प्रवीणा मिश्रा, वीर सिंह परमार व महालक्ष्मी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
लोक अदालत के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत, सचिव प्रमोद शिवहरे, नामित सदस्य डा. नीति शास्त्री, मुकुंद मेहरोत्रा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एम के जैन, दयाराम राय, मुकेश सिंघल, सतीश चंद्र गुप्ता, जी डी गुप्ता आदि समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, बीमा कंपनियों के अधिकारी आदि मौजूद रहे। बाद में सभी के प्रति आभार प्राधिकरण के सचिव वसंत कुमार जाटव ने जताया।