{"_id":"24-26984","slug":"Jhansi-26984-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विधायकों से मिले एसएफएस शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विधायकों से मिले एसएफएस शिक्षक
Jhansi
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नियमितीकरण की मांग को लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में तैनात एसएफएस शिक्षकों ने शनिवार को बांदा क्षेत्र के तीन विधायकों से मुलाकात की।
विश्वविद्यालय परिसर में तैनात एसएफएस शिक्षक लंबे समय से नियमित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में आंदोलन को जन आंदोलन का रूप देने की रणनीति के तहत शिक्षक संघ बुंदेलखंड क्षेत्र के विधायकों व सांसदों से मुलाकात कर रहा है। इसी क्रम में संघ अध्यक्ष मुकुल सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बांदा क्षेत्र के तीन विधायकों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा। संघ के अनुसार शनिवार को प्रतिनिधि मंडल ने बबेरू के विधायक विशंभर सिंह यादव, तिंदवारी के विधायक दलजीत सिंह व नरैनी के विधायक गया चरण दिनकर से मुलाकात की। विधायकों ने शिक्षकों की नियमित करने की मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का लिखित आश्वासन दिया।