फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शोहदों को मिलेगा सबक

शोहदों को मिलेगा सबक

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई वूमेंस हेल्प लाइन 1090 शोहदों को सबक सिखाने में कामयाब रहेगी। अब तक अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी व छेड़खानी से परेशान महिलाओं के लिए पुलिस के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। थानों में शिकायत दर्ज कराना आम महिला या युवती के लिए न तो आसान था और न ही बदनामी व परेशानी के भय से वह वहां जाना चाहतीं थीं। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद रहते थे, लेकिन शासन की इस पहल के बाद अब ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसना आसान रहेगा। हेल्प लाइन को लेकर अमर उजाला से बातचीत में नगर की युवतियों ने खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

भोपाल से बीई (बैचलर आफ इंजीनियरिंग) कर रही झारखड़िया मुहल्ला निवासी मोनिका अग्रवाल के मुताबिक आज के दौर में पढ़ी लिखी लड़कियों को भी बाहर निकलने में दिक्कतें आती हैं। बदमाश किस्म के लड़के उन्हें परेशान करने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ते। हेल्प लाइन के कारण अब लड़कियों में साहस पैदा होगा।
विज्ञापन

ग्वालियर से एमबीबीएस कर रही इलाइट चौराहा निवासी प्रियांश अग्रवाल के मुताबिक पुरुष प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने ,नौकरी व सामाजिक गतिविधियों में काफी परेशानी होती है। परिवार में पुरुष नहीं होने पर तो स्थिति और भी खराब होती है। हेल्प लाइन उनके लिए काफी सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर से बैचलर आफ इंजीनियरिंग कर रही सिविल लाइंस निवासी पूर्वांशी अग्रवाल मानती हैं कि वूमेंस हेल्प लाइन के कारण छेड़खानी की घटनाओं में कमी आएगी। उनका कहना है कि छेड़खानी की घटनाओं के कारण किशोरियों पर बुरा असर पड़ता है और वह कुंठित हो जातीं हैं।

प्राइवेट कालेज से बीए कर रही हंसारी निवासी विनीता वर्मा का कहना है कि सरकार द्वारा उठाए गए छोटे- छोटे कदम से महिलाओं को काफी सुरक्षा मिल रही है। वूमेंस हेल्प लाइन इसमें से एक है। छेड़खानी की स्थिति में महिलाएं अब बेखौफ शिकायत दर्ज करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed