फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.49 करोड़ से होगा नारायण बाग का सौंदर्यीकरण

1.49 करोड़ से होगा नारायण बाग का सौंदर्यीकरण

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उद्यान विभाग द्वारा तैयार किए गए राजकीय उद्यान नारायण बाग के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए जिलाधिकारी ने शासन को भेज दिया है। उद्यान के सौंदर्यीकरण पर 1.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे राजकीय उद्यान नारायण बाग का रंगरूप संवरने की अब उम्मीद जगी है। 27 सितंबर को कन्या विद्या धन व बेरोजगारी भत्ता बांटने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अन्य घोषणाओं के साथ - साथ उक्त बाग के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की थी। सीएम की घोषणा के बाद उद्यान विभाग द्वारा बाग के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके तहत उद्यान में बनीं पुरानी बारादरी का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके अलावा सीसी रोड बनाई जानी है। पाथ वे का निर्माण होना है तथा आकर्षक लाइटिंग भी यहां की जानी है, ताकि रात में भी लोग बाग में भ्रमण कर सकें। बाग में पर्यटकों के लिए टूरिस्ट शेड व जगह - जगह बैंच लगाई जानी हैं। इसके अलावा पुरुष एवं महिला प्रसाधन की अलग - अलग व्यवस्था की जानी है, जिसका अभी अभाव है। इतना ही नहीं, सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव में बाग के भीतर बच्चों के लिए पार्क के निर्माण को भी शामिल किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक झूले लगाए जाएंगे। इन सारे कामों पर 149.62 लाख रुपये का खर्च आएगा। उद्यान विभाग द्वारा यह प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा गया था, जिसका परीक्षण करने के बाद डीएम गौरव दयाल ने इसे स्वीकृति दे दी है। साथ ही उक्त प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्राफ्ट मेला ग्राउंड में बनेगी बाउंड्रीवाल
झांसी। किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाए जाने की योजना है। इसके लिए जिलाधिकारी गौरव दयाल ने झांसी विकास प्राधिकरण को निर्देश जारी कर दिए हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों डीएम ने ग्राउंड का निरीक्षण किया था। बाउंड्रीवाल न होने की वजह से भविष्य में ग्राउंड पर अतिक्रमण होने की संभावनाएं सामने आईं थीं, जिसके चलते इसे चारों ओर से कवर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed