{"_id":"24-26876","slug":"Jhansi-26876-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाक होने से बचा आतिशबाजी का बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाक होने से बचा आतिशबाजी का बाजार
Jhansi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। किले का मैदान स्थित क्राफ्ट मेला मैदान में सजा आतिशबाजी बाजार सोमवार को खाक होने से बाल बाल बच गया। एक दुकान में रखे पटाखों में चिंगारी से आग लग गई। गनीमत रही कि पड़ोसी दुकानदार के पास फायर उपकरण मौजूद था, जिससे आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया।
सोमवार को दोपहर 12.15 बजे क्राफ्ट मेले के आतिशबाजी बाजार में स्थित दुकान नंबर 115 पर एक ग्राहक ने अपने बच्चे को चाइनीज बंदूक दिलाई। इस दौरान बच्चे ने बंदूक को पटाखों की तरफ चला दिया। बंदूक से निकली चिंगारी एक डिब्बे पर आ गिरी, जिससे उसमें रखे पटाखों ने फटना शुरू हो गए । यह देख दुकान संचालक गांधी रोड निवासी अभिलाष सेन घबरा गया और उसने शोर मचाया। आग की खबर पर पड़ोसी दुकानदार फायर उपकरण लेकर मौके पर पहुंच गया, पहले उसने आस पास की आतिशबाजी दूर फेंका इसके बाद आग को बुझाना शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इधर, खबर लगते ही नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा टलने पर पुलिस व व्यापारियों ने राहत की सांस ली। बाद में पुलिस दुकान संचालक को अपने साथ ले गई।
मौके पर मौजूद नहीं थी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
झांसी। आतिशबाजी बाजार में इस बार डेढ़ सौ दुकानें सजाई गई है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन यहां पर सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। आग लगने के समय एक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद नहीं थी। इसके अलावा पहले घेरे में दुकानें लगती थीं, लेकिन इस बार संख्या बढ़ने से बीच में एक गैलरी भी बना दी गई है। इससे पीछे के दुकानदार ग्राहकों को तरस रहे हैं।