फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चिकित्सक का भतीजा नहर में बहा

चिकित्सक का भतीजा नहर में बहा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्रांतर्गत सिजवाहा नहर के पास पिकनिक मनाने गए एक चिकित्सक का भतीजा पानी में बह गया। देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलयानी बजरिया निवासी डा एम के राय अपने बेटे व बड़ोदरा से दीपावली मनाने आए भतीजे आदेश राय के साथ पिकनिक मनाने रक्सा क्षेत्र से निकली सिजवाहा नहर पर गए हुए थे। इस दौरान चिकित्सक का पुत्र व भतीजा नहर किनारे नहाने लगे। तभी तेज बहाव में दोनों बहने लगे। इस दौरान शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीणों ने प्रयास कर चिकित्सक के पुत्र को बचा लिया और आदेश बहता चला गया। खबर लगने पर रक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में गोताखोरों की मदद से उसको तलाशना शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा होने पर तलाश का काम रोक दिया गया। रक्सा थानाध्यक्ष ने बताया कि रात होने के कारण तलाशी का काम रोकना पड़ा। नहर में जाल लगा दिए गए हैं। सुबह दुबारा तलाशने का काम होगा।


गोली मारने के मामले में मुकदमा
झांसी। रविवार को रात में गोली मारकर एक युवक को घायल करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। नवाबाद थाना क्षेत्र के मोहनी बाबा मुहल्ला में रहने वाले मशर्रतजहां ने बताया कि उसका पुत्र अब्दुल असद का विवाद मुहल्ले के मोहम्मद अनीस से हो गया था। बीते रोज अनीस अपने साथी मोहम्मद हुसैन व इम्तियाज के साथ आया व पुत्र से गाली गलौज की। विरोध करने पर गोली मार दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दफा 307, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दहेज के लिए युवती का हाथ जलाया
झांसी। दहेज की खातिर ससुराल जनों ने युवती का हाथ जलाकर उसे प्रताड़ित किया।
टोड़ी फतेहपुर थाने में दी तहरीर में टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी दौलत सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री से ससुराल के लोग डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उसने जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसकी पुत्री का हाथ जलाकर प्रताड़ित किया। पुलिस ने धारा 498ए, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बदर गिरफ्तार
झांसी। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बड़ागांव निवासी नीरज वर्मा को जिला बदर किया गया था। बड़ागांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त बदमाश को दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक छुरी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed