फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गोली चलने से युवक घायल

गोली चलने से युवक घायल

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत न्यू रोड मिनर्वा पर रविवार रात एक युवक गोली चलने से घायल हो गया। युवक
विज्ञापन

का आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसके ऊपर फायरिंग की। वहीं पुलिस का कहना है कि बम छुड़ाते समय युवक घायल हुआ है।
कोतवाली थानांतर्गत सैयर गेट निवासी असद ने बताया कि वह शाम को अलीगोल में रह रहे भाई से मिलकर घर लौट रहा था। रास्ते में न्यू रोड मिनर्वा पर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उसे छूते हुए निकल गई। गोली के छर्रे उसके पेट पर लगे जिससे घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस की लाठी से लहूलुहान
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत सर्राफा बाजार में ठेले वाले पर भांजते समय हाथ से छूटी लाठी एक युवती की नाक पर लग गई जिससे वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

बीएचईएल निवासी एसके शुक्ला की बेटी डा. स्वाति मंगलौर में पढ़ाई कर रही है। रविवार को वह छुट्टी लेकर त्योहार मनाने आई हुई थी। दोपहर में वह खरीददारी करने के लिए सर्राफा बाजार आई। बाजार में ठेले वालों की वजह से जाम के हालात पैदा होने पर पुलिस ने लाठी भांजी। लाठी हाथ से छूटकर डा. स्वाति की नाक पर लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गई। युवती को लहूलुहान देखकर पुलिस के हाथपैर फूल गए। वह उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घासफूस में आग लगी
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत कोछाभांवर के पास स्थित एक कालेज में घासफूस में रविवार रात आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। कोछाभांवर स्थित बीआईआईटी कालेज के अंदर घासफूस में रात करीब साढ़े दस बजे लगी आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed