{"_id":"24-26393","slug":"Jhansi-26393-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिक चौक दीपावली उत्सव शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिक चौक दीपावली उत्सव शुरू
Jhansi
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मानिक चौक व्यापार एवं ब्रिटिश पर्सनैलिटी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मानिक चौक दीपावली उत्सव शुरू हो गया है। मानिक चौक के 50 से ज्यादा दुकानों पर 13 नवंबर तक खरीददारी करने पर इनामी कूपन के साथ ही प्रत्येक उत्पाद पर 10 से 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 20 नवंबर को लकी ड्रा निकाला जाएगा।
एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मानिक चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि 13 नवंबर तक मानिक चौक के 50 से ज्यादा दुकानों पर 200 रुपये से ज्यादा की खरीद पर एक इनामी कूपन प्रदान किया जाएगा। उत्सव में शामिल दुकानों से खरीद पर 10 से 40 प्रतिशत तक की छूट है। महामंत्री विवेक सेठ ने बताया कि 20 नवंबर को सिंधी चौराहा पर एक शाम मानिक चौक के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें स्पेशल प्रजेंस अवार्ड के तहत उपस्थित लोगों को कूपन दिए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार मिक्सर, दूसरा मोबाइल, तीसरा बजाज प्रेस व कुछ अन्य सांत्वना पुरस्कार शामिल हैं। कोषाध्यक्ष श्रेष्ठ शिवहरे ने बताया कि इसके अलावा 20 नवंबर को दीपावली उत्सव का लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसमें पहला पुरस्कार मोटरसाइकिल, दूसरा फ्रिज, तीसरा वाशिंग मशीन व 21 सांत्वना पुरस्कार है। 10 से 13 नवंबर तक दीपावली के चार शुभ दिन का आयोजन होगा। इसमें दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक हैपी आवर्स के दौरान हर दस मिनट पर मानिक चौक आने वाले किसी भी व्यक्ति को मिक्की द्वारा गिफ्ट प्रदान किया जाएगा। करीब तीन सौ गिफ्ट बांटे जाएंगे। इसमें पेन, मोबाइल कवर, कैंडल, पर्स आदि आइटम होंगे।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी आलोक जैन व जीतेश हयारण एवं पब्लिसिटी पार्टनर राकेश तिवारी मामू उपस्थित रहे।