{"_id":"23876","slug":"Jhansi-23876-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसा नहीं खाने पर युवक को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसा नहीं खाने पर युवक को धुना
Jhansi
Updated Mon, 06 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत गेड़ा कालोनी पिछोर में शनिवार की रात नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जब उसने घर भागकर जान बचाई तो हमलावरों ने पथराव कर दिया, जिससे कार के शीशे चकनाचूर हो गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची, मगर तब तक हमलावर भाग निकले।
गेड़ा कालोनी निवासी भगवान दास गुप्ता के बड़े बेटे वीरेंद्र कुमार गुप्ता का बेटा सुमित शनिवार की शाम करीब साढ़े चार - पांच बजे घर के नजदीक हलवाई की दुकान पर खड़ा था। तभी नजदीक मेें रहने वाले दो युवक आए और उससे समोसा खाने को कहा। सुमित ने इनकार किया तो वह धमकाते हुए समोसा खिलाने पर अड़ गए। विरोध करने पर दोनों ने सुमित के साथ मारपीट कर दी। सुमित ने घर जाकर पूरे मामले से अवगत कराया तो परिजनों ने मौके पर जाकर युवकों से बातचीत की। आसपास वालों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। रात के समय सुमित घर के बाहर खड़ा था। नशे में धुत दोनों युवक मौके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुमित ने किसी तरह घर के अंदर भागकर जान बचाई तो उन्होंने पथराव कर दिया, जिससे दरवाजे पर खड़ी कार (यूपी93बी- 7425) के शीशे चकनाचूर हो गए। पथराव की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। सुमति के चाचा नरेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दे दी है।