फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   95 pilgrims will leave for Haj

Jhansi News: हज के लिए रवाना होंगे 95 जायरीन

Mon, 10 Nov 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
95 pilgrims will leave for Haj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हज 2026 के लिए झांसी से 95 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। आवेदन संख्या निर्धारित कोटे से कम होने के कारण सभी 100 आवेदकों का चयन हो गया था लेकिन पांच आवेदकों की ओर से दूसरी किश्त जमा न होने से इनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। हज यात्रियों के लिए आवास परिवहन आदि व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं।
झांसी जनपद में हज पर जाने के लिए 150 जायरीन का कोटा निर्धारित है। गत माह तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसमें 100 लोगों ने आवेदन किए। ऐसे में निर्धारित कोटे से कम आवेदन आने पर यह सभी स्वीकृत कर लिए गए हैं। इसके बाद किश्तों को जमा करने की कार्रवाई की गई। इसमें प्रथम किश्त सभी 100 आवेदकों की ओर से जमा कर दी गई। इसकी अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित थी।
विज्ञापन

दूसरी किश्त जमा करने के लिए 7 नवंबर की तिथि तय हुई। पांच लोगों के जमा न करने पर अब हज पर जाने वालों की संख्या 95 रह गई है। अब तीसरी किश्त जमा होगी। आगे की प्रक्रिया भी हज कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती इमरान नदवी ने अपील की कि जिनका नाम हज यात्रा के लिए आया है, वे हज यात्रा जरूर करें क्योंकि कम तादाद होने से इस वर्ष हज यात्रा में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही हज यात्रियों को जनवरी के आसपास ट्रेनिंग दी जाएगी और अप्रैल में पहला जत्था रवाना होगा।

खर्च बढ़ने से कम हुई संख्या : हज पर जाने वालों की संख्या में काफी गिरावट आई है। इसके पीछे वजह हज यात्रा का महंगा होना है। बताया गया कि पांच-छह वर्ष पहले एक हाजी की यात्रा दो लाख में हो जाती थी, अब पांच लाख रुपये तक खर्च आ रहा है। हज की सब्सिडी समाप्त हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed