{"_id":"5c51bec9bdec22738e36a78d","slug":"91548861129-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जली बारातियों से भरी बस, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जली बारातियों से भरी बस, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धू-धू कर जली बारातियों से भरी बस, एक की मौत
ललितपुर। पाली थानाक्षेत्र के पटउआ गांव के पास स्थित हाइवे पर बरात लेकर लौट रही बस में आग लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही समय में बस पूरी तरह राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य बरातियों को नुकसान नहीं पहुंचा।
मध्य प्रदेश के माथलौन थानांतर्गत जामुनधाना कलां गांव निवासी विजय की शादी महरौनी निवासी रामकिशन की पुत्री के साथ तय हुई। मंगलवार को विजय बारात लेकर महरौनी आया। बारात में शामिल बाराती भी बस नंबर यूपी 80 बीसी 9161 से महरौनी पहुंचे। बुधवार की सुबह विदाई समारोह के बाद बस में लगभग 50 बारातियों को लेकर बस वापस गांव की ओर जाने लगी। इसी दौरान पाली थानाक्षेत्र के पटौआ गांव के पास हाइवे पर अचानक बस की साफ्ट टूट जाने के रोड पर रगड़ने से चिंगारी निकलने लगी। वहीं डीजल टैंक में लीकेज होने के कारण चिंगारियों से डीजल टैंक में आग लग गई। ड्राइवर जब तक समझता आग ने विकराल रूप ले लिया। यह देख बस में चीखपुकार मच गई और आनन-फानन में लोग नीचे उतरने लगे। इसी भगदड़ के दौरान 75 वर्षीय कुदऊ बस में फंसने के कारण आग की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोग राहत कार्य करने लगे। कुछ देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने वृद्ध के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच के आदेश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बारातियों को वापस गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने सवारी बसों में बैठाकर बारातियों को वापस गांव के लिए रवाना किया। वहीं पाली थानाध्यक्ष ने बताया कि बस में आग लगने की घटना में एक वृद्ध की मौत हुई है। इसके अलावा कोई अन्य बाराती हताहत नहीं हुआ है।
--
सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहीं अनफिट बसें
पटउआ गांव के पास घटित हुई घटना में बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते जिले में धड़ल्ले से अनफिट बसों का संचालन कर सवारियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बसे कागजों में तो फिट दर्ज रहती हैं, वहीं सड़कों पर पूरी तरह अनफिट रहती हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।