{"_id":"5ba8112f867a557eab5ad092","slug":"91537741103-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में खुलेंगे सात राजकीय डिग्री कालेज-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में खुलेंगे सात राजकीय डिग्री कालेज-Cordination
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में खुलेंगे सात राजकीय डिग्री कालेज
सब हेड... राजस्व विभाग ने शुरू की जमीन की तलाश
- उच्च शिक्षा विभाग ने नामित किए नोडल अधिकारी
- अगले शिक्षण सत्र से कालेज शुरू करने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड में सात राजकीय डिग्री कालेज खोले जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग ने नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अगले सत्र से कालेज शुरू करने की तैयारी है।
उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में सात नये राजकीय डिग्री कालेज खोलने जा रही है। ये अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में खोले जाएंगे। झांसी जनपद में तीन कालेज सदर विधानसभा क्षेत्र, मऊरानीपुर और बबीना में खोले जाएंगे। जालौन जिले में दो कालेज कालपी और माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे। ललितपुर में सदर विधानसभा क्षेत्र और हमीरपुर में राठ विधानसभा क्षेत्र में कालेज की स्थापना होगी।
ये सभी कालेज सह शिक्षा होंगे। यानी कि इनमें बालक और बालिका दोनों को प्रवेश दिए जाएंगे। सभी कालेज में स्नातक स्तर पर कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय शुरू किए जाएंगे। इसके बाद इन्हें अपग्रेड कर परास्नातक तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
कालेजों के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इसकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी गई है। शहरी क्षेत्र में कालेज की स्थापना के लिए पांच हजार वर्गमीटर और ग्रामीण क्षेत्र में दस हजार वर्गमीटर जमीन की आवश्यकता है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी ने बताया कि कई स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई हैं। बस फाइनल किया जाना बाकी है। शहरी क्षेत्र में न्यूनतम 15 फीट और ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम 20 फीट की रोड पर कालेज खोले जाएंगे। जमीन फाइनल करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। अलग-अलग जनपदों में राजकीय डिग्री कालेजों के प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये काम जल्द कर लिया जाएगा। राजकीय डिग्री कालेजों की स्थापना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। विभाग की अगले शैक्षिक सत्र से कालेज शुरू करने की तैयारी है।