{"_id":"5a81f79a4f1c1b387b8b6275","slug":"91518466970-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को फिर बारिश के साथ गिरे ओले -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को फिर बारिश के साथ गिरे ओले -City
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
बारिश के साथ गिरे ओले
- दस मिनट तक तेज गिरा पानी, वातावरण में घुली ठंड
- आगे भी हल्की बारिश व बादल छाने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
लगातार दूसरे दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। हालांकि, दस मिनट में ही बारिश रुक गई लेकिन वातावरण ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
सोमवार को सुबह से गुनगुनी धूप खिली रही। शाम तक बीच-बीच में आसमान में बादल छाते रहे। शाम साढ़े पांच बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कि दस मिनट के बाद रुक गई। इसके बाद रात 7:55 बजे बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू होने लगी। पिछले दिनों की तुलना में वर्षा की गति काफी तेज रही। बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे। ओलों का आकार ज्यादा बढ़ा नहीं था। ओले गिरने के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों ने जहां छत की आड़ देखी, उसके नीचे आकर खड़े हो गए। 5-7 मिनट बाद बारिश तो थम गई लेकिन छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हल्की ठंडी हवाएं चलने के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी हल्की बारिश हो सकती है। बादल भी छाए रहने की संभावना है।