{"_id":"594e99394f1c1b0b758b4728","slug":"91498323257-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार मंत्री जय कुमार सिंह-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार मंत्री जय कुमार सिंह-Lalitpur
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं: जय कुमार
कारागार मंत्री बोले, डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती पर बनारस में रैली होगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं। उन्हें सरकार संरक्षण नहीं देगी। दो जुलाई को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती बनारस में रैली होगी।
कुंज बिहारी मंदिर के पास कैंप कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कारागार मंत्री पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि बालू के ठेके होने के साथ ही ओवर लोडिंग के मामले भी बढ़ गए हैं। शुक्रवार को एरच के एक बालू के ठेके से हो रहे अवैध खनन की शिकायत विधायक जवाहर लाल राजपूत ने जिला प्रशासन से की थी। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं देगी। 25 से 27 जून के बीच मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को मनोवैज्ञानिक तरीके से रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का चल रहा है। इसके पूर्व उन्होंने कुंज बिहारी मंदिर के पास अपना दल (एस) के कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धरमपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव चौधरी, अरविंद पटेल, राजकुमार द्विवेदी, आनंद पटेल, दीपू पटेल, मनीष पटेल, राजीव द्विवेदी, शरद भारद्वाज, संजीव चौधरी मौजूद थे।