{"_id":"56e61335a50f75a93847ee1677cc1a7a","slug":"89-cancer-patient-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में 89 मरीज पाए गए कैंसर पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में 89 मरीज पाए गए कैंसर पीड़ित
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांता कैंसर इंस्टीट्यूट के
विज्ञापन
तत्वावधान में मेडिकल कालेज रोड स्थित राघवेंद्र अस्पताल में आयोजित एक
दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में कुल 89 मरीजों में कैंसर की पुष्टि
हुई। मुख कैंसर के सबसे ज्यादा 59 रोगी पाए गए। इन सभी मरीजों को इलाज के
लिए मुंबई बुलाया गया है, जिसके लिए इन्हें रियायती पास भी दिए गए।
शिविर का शुभारंभ डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। इसके बाद देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम में शामिल डा. शिव मोहन, डा. अमोल, नेत्रपाल ने रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों की जांच शुरू की। कैंप के लिए 359 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शिविर शुरू होने से पूर्व भी लोगों को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया।
जांच के दौरान 89 मरीजों में कैंसर की पुष्टि हुई। इस दौरान मुख कैंसर के सर्वाधिक 59 मरीज मिले। वहीं, ब्रेस्ट कैंसर के 11, बच्चा दानी के पांच और 14 मरीज अन्य कैंसर के मिले। इन 89 कैंसर मरीजों का इलाज के लिए भक्ति वेदांता कैंसर इंस्टीट्यूट में बुलाया गया है। इसके लिए सभी मरीजों को रियायती पास भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके जरिए वह ट्रेन से नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे तथा अपने साथ एक तीमारदार को भी पचास प्रतिशत किराए की छूट पर ले जा सकेंगे।
इलाज में बीपीएल कार्ड धारकों की नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी, जबकि अन्य को पचास प्रतिशत की छूट मिलेगी। शिविर के दौरान राघवेंद्र अस्पताल की संचालिका व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. संगीता सिंह व उनके सहयोगी डी डेविड आदि मौजूद रहे। शाकिर खान, देवेश श्रीवास्तव, दानिश समेत नर्सिंग की छात्राओं ने शिविर में व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग दिया।