फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   82 Gangester in point, all mony will be seaz

82 गैंगस्टर रडार पर, संपत्ति होगी सीज

Sun, 20 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
82 Gangester in point, all mony will be seaz
झांसी। लूट, चोरी और अवैध कारोबार से बनाई अपराधियों की संपत्ति पर पुलिस की नजर है। पुलिस ने ऐसे 82 गैंगस्टर को रडार पर लिया है। सभी की संपत्ति सीज कराए जाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने गैंगस्टरों का ब्योरा एकत्रित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले पांच वर्ष से लेकर अब तक के गैंगस्टर पुलिस रडार पर लिए गए हैं। इनमें कई अपराधी ऐसे हैं, जिन्होंने विभिन्न अपराधों में लिप्त होकर संपत्ति बनाई है। ऐसे में पुलिस ने गैंगस्टर मामलों में निरुद्ध सभी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन सभी के पास लाखों की संपत्ति बताई जा रही है। सभी पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत संबंधित आरोपितों की संपत्ति सीज करने के लिए रिपोर्ट जिला अधिकारी को दी जाएगी। डीएम से अनुमति मिलते ही थानावार चिह्नित किए गए गैंगस्टर आरोपितों की बेनामी संपत्ति को पुलिस सीज कर वहां पर जब्त करने का बोर्ड लगवाएगी। इसके अलावा अन्य आरोपियों की संपत्ति का डाटा पुलिस खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

इनकी संपत्ति हुई जब्त
पिछले माह थाना टहरौली पुलिस ने अपराधी चरन सिंह की कार को जब्त किया है। यह कार चरन सिंह ने भाभी के नाम से खरीदी थी। इसी तरह, थाना बड़ागांव पुलिस ने थाना बड़ागांव निवासी अलख प्रसाद व चिरगांव निवासी मोतीलाल की बाइक को जब्त कर चुकी है। पुलिस की की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed