फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जीएम ने विंडो निरीक्षण कर नब्ज टटोली

जीएम ने विंडो निरीक्षण कर नब्ज टटोली

Sun, 19 May 2019 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
जीएम ने विंडो निरीक्षण कर नब्ज टटोली
जीएम ने विंडो निरीक्षण कर टटोली नब्ज
विज्ञापन

झांसी। महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने शनिवार सुबह अधिकारियों के साथ झांसी - कानपुर के बीच विंडो निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने दोहरीकरण के काम के साथ ही यातायात व्यवस्था देखी। उन्होंने स्टेशनों से लेकर रेलवे क्रासिंग तक की व्यवस्था पर नजर रखी। अधिकारियों को कई सुझाव भी दिए।
महाप्रबंधक राजीव चौधरी अधिकारियों के साथ ट्रेन नंबर 15024 यशवंतपुर - गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार हुए। सबसे पहले उन्होंने झांसी से कानपुर तक रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने कई कार्यस्थलों के निकट ट्रैक के किनारे की फेंसिंग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने इस खंड में मैन पॉवर बढ़ाने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने स्टेशनों की सफाई में सुधार, रेल पटरियों के किनारे की जंगली घास को समाप्त करने के लिए वीड किलर के स्प्रे की भी सलाह दी, ताकि आवारा पशु रेल पटरियों पर घास चरने न आ सकें। उन्होंने मार्ग में कई स्थानों पर फूडवेस्ट दिखने पर निर्देशित किया कि पैंट्रीकार से फूडवेस्ट को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जाएं। रेलमार्ग पर रात में पेट्रोलिंग के विशेष निर्र्देश दिए। मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने अधिकारियों ने कई दिशानिर्देश भी दिए। निरीक्षण में डीआरएम नीरज अम्बष्ट, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर रेल निगम लिमिटेड राजीव श्रीवास्तव, सीनियर डीईएन समन्वय केके तलरेजा, डीईएन लाइन सौरभ जैन, सीनियर डीसीएम डॉ. जितेंद्र कुमार, सीनियर डीईईटीडी रजत कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होता है विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल का एक विशेष निरीक्षण होता है। इसमें रेल ट्रैक एवं उसके पास के सभी इंसटॉलेशन जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई गाड़ी में लगे निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी (विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर) को देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed