{"_id":"5cc4bd92bdec2207640272fb","slug":"81556397458-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता संग्राम: बुनकरों को कपड़ा खरीदेंगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता संग्राम: बुनकरों को कपड़ा खरीदेंगी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुनकरों के कपड़े खरीदेगी सरकार: विजय कुमार
झांसी। राष्ट्रीय हथकरघा बोर्ड के सदस्य विजय कुमार भारती ने कहा कि मऊरानीपुर क्षेत्र के बुनकरों का कारोबार वर्तमान में सबसे बुरे हालातों से गुजर रहा है। इसके लिए सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं लेकिन अब इस दिशा में नए सिरे से काम होगा। बुनकरों को सरकारी सहायता मुहैया कराके इस उद्योग को दोबारा खड़ा किया जाएगा। साथ ही सरकार ही उनका कपड़े खरीदेगी। शनिवार को उन्होंने यह बात पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि मऊरानीपुर क्षेत्र में सात दिन के सर्वे में पता लगा है कि यहां पांच हजार से अधिक परिवार बुनकर कारोबार से जुड़े थे, मगर सुविधाओं के अभाव में अब दस फीसदी ही यह काम कर रहे हैं। यह परिवार दूसरे रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बुनकरों की समस्या को दूर करने के लिए मऊरानीपुर क्षेत्र में एक मार्केट व बुनकर सुविधा केंद्र खोलने की योजना तैयार होगी। साथ ही सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह आधुनिक तकनीक की मशीनें ले सकें। इन बुनकरों के कपड़े को सरकार ही खरीदेगी। इस कपड़े का उपयोग स्कूली बच्चों की ड्रेस, पुलिस की वर्दी, अस्पताल कर्मचारियों की ड्रेस बनाने में होगा। दोबारा भाजपा सरकार बनते ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर प्रियांशु डे, चंचल सरावगी मौजूद रहे।