फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विवाह घर माल का सर्वे होगा-Cordination

विवाह घर, होटल, मॉल व एजेंसी का होगा सर्वे, पार्किंग समस्या से मिलेगी निजात

Tue, 08 Jan 2019 02:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 08 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
विवाह घर माल का सर्वे होगा-Cordination
प्रतीकात्मक तस्वीर
झांसी। वाहन पार्किंग की समस्या से जूझ रहे महानगर को राहत दिलाने के लिए विवाह घरों, होटल, मॉल, शोरूम, एजेंसी का सर्वे किया जाएगा। सभी प्रतिष्ठानों के बाहर वाहन पार्किंग है या नहीं, यदि है तो उसका उपयोग कर रहे हैं या नहीं, प्रतिष्ठान का जेडीए से नक्शा पास है या नहीं, कचरा निस्तारण की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। जांच के लिए नगर निगम ने टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


विवाह घरों में पार्किंग स्थल के नाम पर सड़क का उपयोग किया जा रहा है। इससे न केवल रास्ता जाम हो जाता है, बल्कि कई बार जाम में गंभीर मरीजों की एंबुलेंस फंस जाती है, जिससे मरीजों की जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विवाह घर संचालकों और होटल संचालकों की बैठक बुलाकर साफ कर दिया था कि बिना पार्किंग स्थल के विवाह घर नहीं चल पाएंगे। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र लिखकर ब्योरा मांगा था कि किन-किन मॉल का नक्शा पास है और विवाह घरों में पार्किंग है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीमें गठित कर दी गई हैं। आठ अलग-अलग टीमों में कर अधीक्षक और राजस्व कर्मी शामिल किए गए हैं।

सभी प्रतिष्ठानों में मानक के अनुरूप पार्किंग, वर्मी कंपोस्ट पिट, कचरा निस्तारण, फायर सेफ्टी, मानचित्र स्वीकृत है या नहीं, नक्शा के अनुसार निर्माण किया है या नहीं, बिजली का कनेक्शन मानक के अनुसार है या नहीं, सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात हैं या नहीं, इन सभी की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई है। नगर आयुक्त के माध्यम से रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।


अमर उजाला ने उठाई थी पार्किंग समस्या
विवाह घरों में पार्किंग न होना, बिना मानक के विवाह घर संचालित करना और बार-बार जाम लगने की समस्या को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसे संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने डीएम को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डीएम और एसएसपी ने नगर आयुक्त के सहयोग से विवाह घर संचालकों की बैठक बुलाई थी। अब इसी कड़ी में टीमें गठित कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed