{"_id":"5bfda0bdbdec2241585f331e","slug":"81543348413-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय प्रबंधक को नोटिस देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय प्रबंधक को नोटिस देने की मांग
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय प्रबंधक को नोटिस देने की मांग
झांसी। पूर्व पार्षद सुरेश चंद्र गोपी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज के मैदान में कबाड़ी द्वारा कबाड़ की दुकान हटवाने, मैदान में सफाई कराने और इंटर कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस जारी करने की मांग की है, ताकि वह बाउंड्रीवाल बनवाएं। एक अन्य ज्ञापन देकर उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से पाइप लाइन का लीकेज सही कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया मोहल्ला खुशीपुरा में बनी पानी की टंकी का पानी बेकार में बह रहा है। बार- बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर पूर्व पार्षद सुरेश चंद्र गोपी ने पाइप लाइन डालकर पानी को नाले में डालने की मांग की है, ताकि खेल का मैदान खराब न हो। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में कई स्थानों पर लीकेज है, जिससे हजारों लीटर कीमती पानी बरबाद हो रहा है। अभी पानी का महत्व समझ में आ रहा है, लेकिन जब गर्मियों में पानी का संकट होता है, तब एक- एक बूंद पानी की अहमियत समझ में आती है।