फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सितंबरमें होगी खेल प्रतियोगिता-City

सितंबरमें होगी खेल प्रतियोगिता-City

Fri, 10 Aug 2018 07:24 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
सितंबरमें होगी खेल प्रतियोगिता-City
महिलाओं की हैंडबॉल व बास्केटबाल प्रतियोगिता सितंबर में
विज्ञापन

सब हेड - 13 से 15 तक प्रदेश के 18 मंडलों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
ध्यानचंद स्टेडियम में पहली बार होगा यह आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में 13 से 15 सितंबर तक महिलाओं की प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें भाग लेंगी। इसमें करीब 12 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। स्टेडियम में ऐसा आयोजन पहली बार हो रहा है।
हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी में क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई अन्य खेलों में भी बच्चों व युवाओं की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। यहीं कारण है कि खेल विभाग की ओर से हॉकी के अलावा विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि हैंडबॉल व बास्केटबाल प्रतियोगिता में इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ सहित 18 मंडल के करीब 450 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खेलों की प्रतियोगिता झांसी में पहली बार हो रही है। इसमें इलाहाबाद की श्रृष्टि अग्रवाल, पूनम, बस्ती की सोनाक्षी पाल व कानपुर की ज्योति शुक्ला सहित करीब एक दर्जन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना खेल दिखाएंगी। सभी खिलाड़ियों को स्टेडियम में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 12 नवंबर से
पं. दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर 12 से 17 नवंबर के बीच होगी। पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता में देश की नामचीन टीमें और उनमें शामिल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें विजेता को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed