फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू :अक्तूबर में विज्ञान पार्क का शिलान्यास संभव-Lalitpur

बीयू :अक्तूबर में विज्ञान पार्क का शिलान्यास संभव-Lalitpur

Tue, 29 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बीयू :अक्तूबर में विज्ञान पार्क का शिलान्यास संभव-Lalitpur
फोटो..
विज्ञापन

हेड-
435 मेधावियों का हुआ सम्मान
बीयू के गांधी ऑडिटोरियम में विज्ञान क्लब ने किया आयोजन
अक्तूबर में विज्ञान पार्क का शिलान्यास संभव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में 195 विद्यालयों के 435 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। टॉपर्स छात्रों को साइंस किट भी दी गई। बताया गया कि अक्तूबर में विज्ञान पार्क का शिलान्यास संभव है।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि आधुनिकता के मूल में वैज्ञानिकता है। वैज्ञानिकता सोच से आधुनिकता आती है। कार्य और कारण की एकरूपता निष्कर्ष की शास्वतता वैज्ञानिकता उत्पन्न करती है। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। एमएलसी रमा निरंजन ने छात्रा अदिति को पांच हजार रुपये का चेक पुरस्कार के रूप में दिया। चिरगांव के छात्र अनुज विश्वकर्मा को नई तकनीकी क्षेत्र के रूप में जिला विज्ञान क्लब की ओर से पांच हजार रुपये दिए गए। सीडीओ ए दिनेश कुमार ने कहा कि तकनीकी विकास के लिए विज्ञान का विशेष योगदान है। छात्र-छात्राओं को अपना उद्देश्य शुरू में ही तय कर लेना चाहिए। आरपी निरंजन ने विधायक से झांसी में विज्ञान पार्क और विद्यालयों के छात्रों को मॉडल बनाने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक स्तरीय और अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जनपद में विज्ञान पार्क का शिलान्यास अक्तूबर में होने की संभावना है। कार्यक्रम में जनपद के हर स्कूल के टॉपर और जिले के शीर्ष दस विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समन्वयक रामेंद्र सिंह, राजकुमार, हरीराम गौतम, रामकुमार समाधिया, प्रहलाद राजपूत, सुदर्शन शिवहरे, संजीव त्रिपाठी, चंद्रशेखर पस्तोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed