{"_id":"613916f18ebc3e171647e32d","slug":"8-dengu-patient-found-jhansi-news-jhs203837466","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने बढ़ाया दायरा, आठ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने बढ़ाया दायरा, आठ नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू ने बढ़ाया दायरा, आठ नए मरीज मिले
झांसी। महानगर में डेंगू लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। बुधवार को आठ नए मरीज सामने आए। इनमें से चार महानगर के अलग-अलग इलाकों में मिले, जबकि बाहर के चार मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। मंगलवार तक मरीजों की संख्या चालीस थी। लेकिन, बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने आठ और मरीजों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि की है। इनमें चार मरीज महानगर के अलग-अलग इलाके इतवारीगंज, लालकुर्ती सदर बाजार, उन्नाव गेट बाहर व ऑफिसर कॉलोनी के हैं। जबकि, बाहर से आए हुए चार मरीज भी डेंगू से ग्रस्त मिले हैं। ये मरीज ललितपुर, महोबा, अमरोख व टीकमगढ़ के हैं। जिन इलाकों से मरीज सामने आए हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें पहुंचीं। डेंगू के लार्वा की जांच की गई और सैंपल भी लिए गए।
वहीं, जिला अस्पताल और महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिन भर वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। अपनी बारी के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा दवा की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी हुई है।