फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   75 thousand rupee fraud by atm card exchange

शॉपिंग करने गई शिक्षिका का एटीएम बदलकर निकाले 75 हजार रुपये

Thu, 19 Mar 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
75 thousand rupee fraud by atm card exchange
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास एटीएम के अंदर से एक शिक्षिका का एटीएम कार्ड बदलकर हैकरों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का मेसेज निकलते देख घबराई शिक्षिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कटेरा क्षेत्र निवासी उर्मिला क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। उर्मिला की 6 मई को शादी है और 29 मार्च को मंगनी होना है। शिक्षिका ने बताया कि वह दो दिन पहले वह शॉपिंग करने झांसी आई थीं। बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल में खरीदारी के बाद वह बगल के एटीएम से रुपये निकालने पहुंच गई। अभी वह रुपये निकाल रही थीं, तभी अचानक एटीएम फंस गया। इसी बीच पीछे खड़े युवक ने मदद करते हुए उनकी एटीएम बदलकर दूसरा थमा दिया। रुपये न निकलने के बाद वह घर चली गई। कुछ देर बाद उनके खाते पर चार बार में 75 हजार रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह घबरा गईं। बैंक को सूचना देकर एटीएम ब्लॉक कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने बैंक से ब्योरा लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रांसफर हुए 15 हजार रुपये
बताया गया है कि हैकर ने एटीएम बदलने के बाद तीन बार में 60 हजार रुपये खाते से निकाले। इसके बाद पंद्रह हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर किए। पुलिस ने खाते की जानकारियां जुटाना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed