फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चप्पे - चप्पे पर तैनात रहेंगे अद्घसैनिक बल

चप्पे - चप्पे पर तैनात रहेंगे अद्घसैनिक बल

Mon, 22 Apr 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
चप्पे - चप्पे पर तैनात रहेंगे अद्घसैनिक बल
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा अर्द्धसैनिक बल
विज्ञापन

झांसी। मतदान वाले दिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। बूथों व उसके आसपास के इलाकों में अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। दो दिन बाद बाहरी जिलों से पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
जिले में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान वाले दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैैनात किया जा रहा है। जिले के 941 मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है। जिले के 242 क्रिटिकल, 56 बनरेबिल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल के साथ पीएसी जवानों को तैनात किया जाएगा। बाहरी जिलों से चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी जहां मतदान केंद्र के बाहर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात किए जाएंगे, वहीं अर्द्ध सैनिक बल की 14 कंपनी का काम जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराना रहेगा। चप्पे चप्पे पर अर्द्घसैनिक बल व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। जनपद में पचास से अधिक स्कूल एवं कॉलेज पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल को ठहरने के लिए चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से आएगा फोर्स
जिला एसआई हेड कांस्टेबल सिपाही
अंबेडकर नगर 31 28 438
आजमगढ़ 60 78 889
देवरिया 19 23 862
महाराजगंज 13 70 -
अलीगढ़ 70 - -
गोरखपुर 20 100


तीन हजार से अधिक लगेंगे होमगार्ड
चुनाव में पुलिस के साथ होमगार्डों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। बाहर से भी होमगार्ड मांगे गए हैं। सहारनपुर से 1240, फिरोजबाद से 932, कौशांबी से 380 और वाराणसी से 535 होमगार्डों को बुलाया गया है। जो 24 अप्रैैल को जिले में आकर अपनी - अपनी ड्यूूटी लेंगे।

432 टीमों की रहेगी पल-पल की नजर
जिले के सभी बूथों नजर रखने के लिए पुलिस व प्रशासन की 432 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा बनाई गई 144 टीमों में तीन सब इंस्पेक्टर और 8 आरक्षी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, प्रशासन स्तर पर गठित 144 टीमों में सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नजर रखी जाएगी। यह टीमें जिले के सभी बूथों पर पहुंचकर अंदर व बाहर की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को देंगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल मौके पर कार्रवाई होगी। मतदान के दिन टीमें मतदाताओं को प्रलोभन देने, रुपये व शराब बांटने की गतिविधियों पर भी अपने स्तर से नजर रखेंगी। अवैध शराब और नकदी के मूवमेंट की चेकिंग के लिए जिले 56 बैरियरों पर भी नजर रखेंगे।


मतदान वाले दिन पोलिंग बूथों पर अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस आदि के जवान कड़ी नजर रखेंगे। मतदान में व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ को किसी को भी फटकने नहीं दिया जाएगा।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed