{"_id":"5b88550142c792464d1bbfa7","slug":"71535661313-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार से अस्पतालों में मरीजों की भरमार-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार से अस्पतालों में मरीजों की भरमार-City
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की मार से अस्पतालों में मरीजों की भरमार
झांसी। बरसात में पल-पल बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार रही, इसमें डायरिया, उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय में दो हजार मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया।
बदलते मौसम का असर लोगों पर दिखाई देने लगा है। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण अस्पतालों में एकाएक भीड़ बढ़ गई है। निजी अस्पतालों के अलावा सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। जिला चिकित्सालय के ओपीडी में मरीजों का तांता लग रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आए अधिकांश मरीज वायरल, पेट दर्द, संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। डॉ. एसएन कंचन ने बताया की अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में तीस से चालीस फीसदी इजाफा हुआ है। अपच के कारण पेट की शिकायत हो रही है।
ज्यादातर मरीजों को खाने के बाद पाचन सही नहीं होना, पेट फूलना, पेट में दर्द होना और भूख नहीं लगने की समस्या हो रही है। डॉ. पीएल दसारिया ने बताया की बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या ज्यादा हो गई है, जिसमें वायरल और डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।