{"_id":"5b4214b24f1c1b54238b52b6","slug":"71531057330-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्किटेक्चर विभाग को 20 सीटों की ही मान्यता -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्किटेक्चर विभाग को 20 सीटों की ही मान्यता -City
Updated Sun, 08 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवश्यकतानुसार बीयू का लोगो लगाएं
.......................................................
आर्किटेक्चर विभाग को 20 सीटों की ही मान्यता
- काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की टीम को अधूरे मिले थे मानक
- विभाग ने शिक्षकों का कोरम पूरा करने के लिए शुरू किए प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर विभाग को सिर्फ 20 सीटों पर मान्यता मिली है। शिक्षकों की संख्या और बिल्डिंग में कुछ कक्ष कम होने के चलते अन्य बीस सीटों पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। हालांकि, विभाग ने शिक्षकों का कोरम पूरा कर सभी सीटों पर मान्यता के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर विभाग में 40 सीटें हैं। विभाग को काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) से मान्यता मिलती है। हर साल काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की टीम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर विभाग का निरीक्षण कर सीटों को मान्यता देती है। इस साल भी काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की टीम ने आर्किटेक्चर विभाग के मानकों की जांच शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि टीम को विभाग में शिक्षकों की संख्या कम मिली। इसके अलावा बिल्डिंग के भूतल में इंजीनियरिंग विभाग के टीक्यूप प्रोजेक्ट के लिए कुछ कक्ष दिए गए थे। इसलिए सीओए ने भूतल को गिनती में नहीं लिया और विभाग के कक्षों की संख्या पूरी नहीं हो सकी। हाल ही में विश्वविद्यालय को काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर से प्राप्त हुए पत्र में 20 सीटों को ही मान्यता मिली है। जबकि, आधी सीटों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। अब विश्वविद्यालय आर्किटेक्चर विभाग में कुछ नए शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रहा है। भूतल से टीक्यूप प्रोजेक्ट के कक्ष, सामान आदि खाली करा दिए गए हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय मानक पूरा करके सीओए को पत्र भेजेगा। सीओए के संतुष्ट होने पर अन्य 20 सीटों को मान्यता मिल सकती है। वहीं, अगर बीयू मानक पूरे नहीं कर पाता है, तो इस साल आधी सीटों पर ही प्रवेश लेने पड़ेंगे।